फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने नेपाल की जमीन पर किया कब्जा, सड़कों पर उतरे लोग, 'गो बैक चाइना' के लगे नारे, तस्वीरें

Thu, 24 Sep 2020 06:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
Nepal news - फोटो : अमर उजाला।
चीन द्वारा सीमा उल्लंघन और नेपाली भूमि पर कब्जे को लेकर काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के बाहर नेपाली छात्र संगठन और अन्य समूह के लोगों ने 'गो बैक चाइना' के नारे लगाते हुए चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया।
विज्ञापन

2 of 5
Nepal news - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बुधवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में नेपाली छात्र और सचेत समूह नेपाल के लोग काठमांडू स्थित चीनी दूतावास पहुंचे और अध्यक्ष शंकर हमाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।





 
विज्ञापन

3 of 5
Nepal news - फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शन के दौरान नेपाली छात्र और सचेत समूह के लोग 'गो बैक चाइना' के बैनर पोस्टर के साथ, चाइनीज साम्राज्य मुर्दाबाद, चीन अतिक्रमण बंद करो, नेपाली भूमि वापस करो के नारे लगाने लगे।

4 of 5
Nepal news - फोटो : अमर उजाला।
भारी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर पहुंची नेपाल पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को बल पूर्वक चीनी दूतावास के बाहर से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nepal news - फोटो : अमर उजाला।
अध्यक्ष शंकर हमाल ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है फिर भी पीएम केपी शर्मा ओली चुप हैं। ऐसे में हम समूह के लोगों ने मिलकर प्रदर्शन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें