फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Girl Child Day: पीएम मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखेंगी दिव्यांगी, जानिए क्या है इनका सपना

Sun, 24 Jan 2021 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांगी त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान संवर्ग से देश भर में दूसरा स्थान हासिल करने वाली गोरखपुर शहर की बेटी दिव्यांगी त्रिपाठी ने न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि इस शहर का भी मान बढ़ाया है। उन्हें प्रधानमंत्री बॉक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड देखने का निमंत्रण मिला है। माता-पिता के साथ दिव्यांगी रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बकौल दिव्यांगी, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से प्रभावित हैं, उनसे मिलने का मौका मिला तो मन की बात जरूर कहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
माता-पिता के साथ दिव्यांगी त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
इंदिरानगर मोहल्ले में रहने वाली दिव्यांगी के पिता प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रसायनशास्त्र विभाग के आचार्य हैं और मां उषा त्रिपाठी गृहिणी हैं। उनके दादा भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दयानाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री बाक्स में बैठकर गणतंत्र देखना गर्व की बात है।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांगी त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
दिव्यांगी ने अपनी मेधा से परिवार का मान बढ़ाया है। बचपन से ही दिव्यांगी को कक्षा 10 वीं में 98.2 प्रतिशत तथा 12वीं में 99.6 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। कक्षा 12 वीं में दिव्यांगी को हिंदी, केमेस्ट्री व बायोलॉजी में 100-100 अंक मिले हैं।

4 of 5
अपनी मां के साथ दिव्यांगी त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
देश के 50 टॉपरों के बीच बैठेंगी दिव्यांगी
26 जनवरी को राजपथ में होने वाली परेड में देशभर से 50 टॉपरों को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है, इसमें दिव्यांगी भी शामिल हैं। दिव्यांगी से 25 जनवरी को नई दिल्ली के यूपी भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता-पिता के साथ दिव्यांगी त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
डीयू में पढ़ती हैं दिव्यांगी, डॉक्टर बनने की इच्छा
दिव्यांगी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से बायो संवर्ग में स्नातक की छात्रा हैं। वह गोरखपुर रहकर नीट की तैयारी कर रही हैं। दिव्यांगी ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। प्रधानमंत्री के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखना उनके लिए गौरव की बात है। इससे उन्हें भविष्य में ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा मिलेगी। उनके बड़े भाई दिव्येश त्रिपाठी इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें