फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाटों पर महिलाओं के लिए इस विभाग ने किया खास इंतजाम, इनका काम जानकर आप भी करेंगे सलाम

Fri, 20 Nov 2020 09:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद छठ पर्व के मद्देनजर नगर निगम ने घाटों की सफाई शुरू करा दी है। नगर आयुक्त ने घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ इंतजाम पर वे संतुष्ट दिखे, जबकि कुछ जगह सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

2 of 5
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल मूर्ति विसर्जन के लिए नगर निगम की ओर से राप्ती नदी और महेसरा ताल के किनारे कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया है। साथ ही यहां लाइटिंग और घाटों तक पहुंचने के लिए सड़कों का निर्माण भी किया गया है। मंगलवार तक मूर्ति विसर्जन के बाद कृत्रिम तालाब में इकट्ठा हुए अवशेषों की सफाई के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार से नगर निगम ने घाटों की सफाई व्यवस्था शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद के साथ छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई, पथ प्रकाश और बैरीकेडिंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने छठ घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाकर लोगों को कोरोना से बचाने की जानकारी देने के निर्देश दिए।

4 of 5
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने लिया जायजा
शहर के सभी छठ घाटों की सुबह से सफाई शुरू हो गई है। पार्कों में बनाए गए छठ पूजा स्थलों की भी सफाई कराई जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि राजघाट, हनुमानगढ़ी, तकिया घाट, महेसरा समेत सभी घाटों की सफाई कराई जा रही है। पार्कों में भी नगर निगम की ओर से सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला।
मोहल्लों में बने तालाबों में नगर निगम भरेगा पानी
छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने के लिए शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे-छोटे तालाब बनाए गए हैं। नगर निगम की ओर से इन तालाबों में टैंकर के जरिए पानी भरने का काम शुरू कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें