फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के प्यार में अंधी मां: दो बच्चों को छोड़ आशिक से की शादी... बिलखते रह गए मासूम, पति ने करवाई रस्में

Wed, 26 Mar 2025 07:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर

सार

गांव वालों का कहना है कि 1 वर्ष पहले महिला और गांव निवासी एक युवक के बीच प्रेम प्रपंच शुरू हुआ जो मार्च 2025 आते-आते परवान चढ़ गया। महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी - फोटो : वीडियो ग्रैब
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को सोमवार को मां की ममता नहीं डिगा पाई। अपने छोटे-छोटे दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली। शादी के दौरान मौजूद लोग महिला को समझाते बुझाते रह गए बच्चे अलग-अलग बिलखते रहे, लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही। वहीं पत्नी की शादी की रस्मों के दौरान पति मौजूद रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। महिला दो बच्चों की मां बनी जिनकी उम्र क्रमशः 7 व 2 वर्ष है। महिला का पति घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन

3 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी - फोटो : वीडियो ग्रैब
गांव वालों का कहना है कि 1 वर्ष पहले महिला और गांव निवासी एक युवक के बीच प्रेम प्रपंच शुरू हुआ जो मार्च 2025 आते-आते परवान चढ़ गया। महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। जिसके तलाश में उसके परिजन लगे रहे।

पढ़ें- मेरठ से ठीक उलट है यह हत्याकांड: यहां पत्नी के प्रेमी को सुलाया मौत की नींद; पीटा...फिर गड्ढे में जिंदा गाड़ा

4 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह महिला अपने प्रेमी के साथ घर पर पहुंची और प्रेमी से शादी करने की बात कहने लगी। गांव के लोग दोनों को काफी समझाए-बुझाए लेकिन वह किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुई। अंत में प्रेमी और प्रेमिका अपने परिजनों के साथ धनघटा में स्थित बाबा दानी नाथ मंदिर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादीशुदा महिला ने प्रेमी से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी जोड़े ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर एक दूसरे के गले में जय माल डाल दिए। इस बीच यह भी निर्णय हुआ कि दोनों बच्चे अपने बाप के साथ रहेंगे। मां को बिछड़ते देख दोनों बच्चे बिलख रहे थे लेकिन प्रेम में अधी बनी महिला के ऊपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- औरैया की कातिल दुल्हन: प्रगति के मां-बाप को नहीं है हत्या की खबर, भाई बोला- वो नहीं बर्दाश्त कर पाएंगे सदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें