फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश पासवान की पुण्यतिथि: CM योगी ने किया याद, कहा- संघर्ष में जन्में, शून्य से शिखर तक का सफर किया तय

Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

मुख्यमंत्री मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले रामगढ़ताल इलाका अराजकता का अड्डा था। बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारियों का अपहरण होता था। सड़कें बदहाल थीं, बिजली के लिए संघर्ष करना पड़ता था।
विज्ञापन
1 of 6
ओम प्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों, आमजन से संवाद और विकास के लिए संघर्ष करने वालों की मजबूत पहचान बनती है। ओमप्रकाश पासवान ने सामान्य परिवार में जन्म लिया। संघर्षों से बढ़कर उन्होंने शून्य से शिखर की यात्रा की। स्थानीय परिस्थितियों और लगातार संघर्षों से जूझते हुए भी सामान्य सीट पर कई बार विधायक बनकर साबित किया कि वे वास्तव में जनता के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ओम प्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले रामगढ़ताल इलाका अराजकता का अड्डा था। बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारियों का अपहरण होता था। सड़कें बदहाल थीं, बिजली के लिए संघर्ष करना पड़ता था।
विज्ञापन

3 of 6
स्व ओम प्रकाश पासवान के बड़े पुत्र व केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि गरीब का बच्चा इंसेफेलाइटिस से मरता था, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगती थी। किसान आत्महत्या और गरीब भूख से मरता था। पिछली सरकार हर जिले में माफिया पालती थी, जबकि भाजपा सरकार ने हर जनपद में मेडिकल कॉलेज देकर गरीबों को सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराया है।

4 of 6
स्व ओम प्रकाश पासवान के छोटे पुत्र और बांसगांव विधायक विमलेश पासवान - फोटो : अमर उजाला
विकास के लिए हाईवे, रेलवे, ब्रिज, फ्लाईओवर बन रहे हैं, जो सरकार और जनप्रतिनिधियों की मंशा को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि क्षेत्र में रहता है, उसे जनता बार-बार लोकतंत्र के मंदिर में भेजती है। सीएम ने कार्यक्रम में भाग लेने बड़हलगंज से आईं महिलाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

5 of 6
ओम प्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन दीदी की चर्चा करते हुए कहा कि लखपति दीदी को भविष्य में करोड़पति दीदी बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के साथ-साथ गोरखपुर में भी बिना जाति, क्षेत्र, भाषा, मजहब देखे विकास कार्य हुए। यहां एक लाख गरीबों के मकान बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर ओम प्रकाश पासवान की पत्नी सुभावती पासवान, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, मिश्रिख के सांसद अशोक रावत, शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक डॉ. विमलेश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें