उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित बेटे की मौत की खबर पाकर मां ने भी दम तोड़ दिया। राजघाट पर मां-बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया तो घाट पर मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
2 of 5
corona virus
- फोटो : PTI
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार पांडेय (40) की शुक्रवार की दोपहर में इलाज के दौरान शहर के एक हॉस्पिटल में कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बेटे की मौत की खबर गांव पहुंची तो उसे सुनकर मां ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का अंतिम संस्कार राजघाट पर एक साथ किया गया। महुअवा बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार पांडेय काफी समय से शहर में ही रहते थे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
कुछ दिनों पहले मनोज के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महुअवा बुजुर्ग के निवर्तमान ग्राम प्रधान आनंद देव पांडेय, योगेंद्र पांडेय, प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय समेत अन्य लोगो ने दु:ख व्यक्त किया।
गौरतलब है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार की शाम तक 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यानी प्रति घंटे एक मौत से ज्यादाकी संख्या रही। मरने वालों में से 16 गोरखपुर जिले के निवासी थे, बाकि अन्य जिलों के थे। संक्रमितों की संख्या का भी नया रिकॉर्ड बना। शनिवार को 1256 नए मरीज मिले।