फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल मंजूर, दो हजार से अधिक वालंटियर की जरूरत

Sat, 17 Oct 2020 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
कोरोना की कोवैक्सीन के ट्रॉयल के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज को दो हजार से अधिक वालंटियर की जरूरत है। इसमें सभी आयु और वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। तीसरे चरण के ट्रॉयल के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज को शासन की ओर से मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और भारत बॉयोटेक की ओर से तैयार कोवैक्सीन के दो चरण के ट्रॉयल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में हो चुके हैं। पहले चरण में आठ और दूसरे चरण में 14 वालंटियरों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
इसके बाद वालंटियरों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही थी। अब तक उनके स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायतें नहीं मिली हैं। इसे देखते हुए भारत बॉयोटेक ने तीसरे चरण के ट्रॉयल के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज का चयन किया है।
 
 

4 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि पहले अक्तूबर माह में ही ट्रॉयल होना था, लेकिन शासन की ओर से इसे और बढ़ा दिया गया है। ट्रॉयल के लिए दो हजार से अधिक वालंटियर की जरूरत होगी। बताया कि और वालंटियर की जरूरत होगी, तो इसकी जानकारी भारत बॉयोटेक के अधिकारी देंगे। अभी भारत बॉयोटेक की ओर से कोई नहीं आया है। ऐसे में ट्रॉयल में थोड़ा वक्त लग सकता है। ट्रॉयल में सभी आयु, वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन। सांकेतिक - फोटो : iStock
तीन सदस्यीय टीम का हो चुका है गठन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने ट्रॉयल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए तीन शिक्षकों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी की अगुवाई सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन (एसपीएम) के विभागाध्यक्ष प्रो. डीके श्रीवास्तव कर रहे हैं। इनके अलावा कमेटी में मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजहर अली और फार्मोकोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जमाल हैदर शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें