फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहचाल: ग्रहों के राजकुमार बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानिए सभी राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Mon, 09 Aug 2021 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
बुध का राशि परिवर्तन। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रहों के राजकुमार बुध ने रविवार रात कर्क राशि से निकल सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश किया है सिंह राशि में वह पहले से विराजमान शत्रु ग्रह मंगल एवं मित्र ग्रह शुक्र के साथ संयोग करेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध का यह राशि परिवर्तन लोगों को मध्यम फल देने वाला होगा। आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा।

मेष: निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, द्वंद की स्थिति बनी रहेगी, स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषभ: भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग, गृह कलह की स्थिति बनेगी, स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मिथुन: पराक्रम बढ़ेगा, भाई बहन का साथ रहेगा, अपनों से सामंजस्य बढ़ेगा, व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।
कर्क: वाणी संयमित होगी, धन आगमन होगा, स्वास्थ्य की स्थिति पहले से अच्छी होगी, पारिवारिक स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार की स्थिति अच्छी होगी।


 
विज्ञापन

2 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह: आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, धन आगमन होगा, व्यापार की स्थिति अच्छी होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, स्वास्थ्य एवं परिवार की स्थिति मध्यम रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्या: उर्जा में कोई कमी महसूस करेंगे, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता में कमी आएगी, प्रेम और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी।

4 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला: धन आगमन होगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा से लाभ होगा, आर्थिक मामले सुलझेंगे, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: भाग्य साथ देगा, धर्म-कर्म के कार्यों में भाग लेंगे, व्यवसायिक उन्नति मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।
 
विज्ञापन

6 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु: रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, यात्रा का योग बनेगा, भाग्य से काम बनेंगे, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और परिवार की स्थिति माध्यम रहेगी।
विज्ञापन

7 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर: किसी भी तरह के निवेश से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है, भाग्य के भरोसे किसी भी तरह का कार्य ना करें, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता।
 

8 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: उद्योग-धंधो में आगे बढ़ेंगे, जीवन साथी का साथ मिलेगा, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा समय।
 
विज्ञापन

9 of 9
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, नसों और त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है, गुड़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, शत्रु पर विजय मिलेगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें