फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार 'बुध' ने किया राशि परिवर्तन, जानिए कैसा पड़ेगा सभी राशियों पर असर

Thu, 11 Mar 2021 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 13
बुध का राशि परिर्वतन। - फोटो : अमर उजाला।
ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध का राशि परिवर्तन हो गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12:47 बजे बुध मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए। वह यहां 31 मार्च तक रहेंगे। एक अप्रैल को बुध कुंभ से निकल मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस राशि परिवर्तन से अच्छी स्थिति बनेगी। कुंभ के मित्र क्षेत्री होने के कारण बुध पूरे जनमानस को अच्छा फल देगा। नसों से संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। बुध अर्थ के देवता हैं। ऐसे में लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आइए जानते हैं कैसा पड़ेगा इस ग्रह परिवर्तन का राशियों पर असर...
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मेष: आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, मन खुशहाल रहेगा, बच्चों की सेहत में सुधार होगा, यात्रा में लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृषभ: व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी, पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा, नए रोजगार के अवसर मिलेंगे, स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी।
 

4 of 13
मिथुन - फोटो : अमर उजाला।
मिथुन: शारीरिक एवं आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, भाग्य साथ देगा, धर्म कर्म में भाग लेंगे, अच्छे समय की शुरुआत होगी।
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्क: सूझबूझ से काम लें, किसी भी तरह का इनवेस्टमेंट अभी नहीं करें नहीं तो परेशानी हो सकती है।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंह: अच्छा समय रहेगा, जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रोजगार में तरक्की होगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्या: ज्ञान की प्राप्ति होगी, शोध व अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।
 

8 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुला: भाग्य साथ देगा, प्रेमी-प्रेमिका के रिश्तों में लाभ मिलेगा, अच्छे निर्णय लेंगे, हर दृष्टि से अच्छा समय।
 

9 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक: भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग बनेगा, मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा, रक्तचाप पर ध्यान देने की जरूरत।
 

10 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
धनु: पराक्रमी बनेंगे, सफलता मिलेगी, भाई-बहन और दोस्तों का साथ मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 

11 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकर: आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, भाग्य साथ देगा, अपने परिवार के सदस्यों से न उलझें।
 

12 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, शुभ समय, अर्थिक स्थिति अच्छी होगी, प्रेम का साथ मिलेगा।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीन: जीवनसाथी से दूरी आ सकती है। पार्टनरशिप में दिक्कत आ सकती है, सावधानी बरतने की जरूरत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें