फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 में बिगड़ गई गोरखपुर की तस्वीर, गवाह हैं ये आंकड़े

Sun, 31 May 2020 08:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना मरीजों के मामले में लॉकडाउन पार्ट-4 के दौरान जिले की सुंदर तस्वीर पूरी तरह बिगड़ गई। लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही ग्रीनजोन का रंग बदलता चला गया। सबसे अधिक कोरोना मरीज लॉकडाउन-4 में मिले हैं। हालांकि, इस दौरान विभाग ने स्वास्थ्य सेवाएं भी बढ़ाई हैं और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी में इलाज की मंजूरी भी मिली।
विज्ञापन

2 of 6
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
31 मई को लॉकडाउन-4 खत्म हो रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद सामान्य मरीजों की ओपीडी भी शुरू हो सकेगी। काफी रियायतों के साथ जीवन और आसान हो सकेगा। 23 मार्च को हुए पहले लॉकडाउन में मरीजों की संख्या न के बराबर थी।
विज्ञापन

3 of 6
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
दूसरे लॉकडाउन में महज तीन से चार पॉजिटिव मरीज थे। इसके बाद संख्या लगातार बढ़ती गई। लॉकडाउन तीन में संख्या अचानक बढ़कर 30 के आसपास आ गई। इसके बाद यह आंकड़ा लगातार बढ़ता गया, जो लॉकडाउन चार खत्म होते-होते 74 तक पहुंच गया। इनमें पांच मौत भी शामिल हैं।

4 of 6
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं लॉकडाउन चार में सबसे ज्यादा लोगों की जांचें भी हुई हैं और सबसे अधिक प्रवासी भी आए हैं। अब तक जिले में सवा लाख से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। इनमें 93 हजार लोग क्वारंटीन और होम क्वारंटीन किए गए। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के पास है।
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
सभी नर्सिंग होम और अस्पताल को मिली मंजूरी
सभी नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों को लॉकडाउन चार में इमरजेंसी में इलाज की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके अलावा 25 डेंटल कॉलेजों को भी मंजूरी दी गई है। सरकारी अस्पतालों में हड्डी रोग विभाग की ओपीडी भी इमरजेंसी में शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
1000 बेड एल-वन और एल-टू के तैयार
लॉकडाउन पार्ट-वन में केवल जिला अस्पताल और बीआरडी मिलाकर 80 बेड के एल-वन और एल-टू अस्पताल तैयार थे। दो और तीन में इसकी संख्या बढ़कर 300-400 के बीच पहुंच गई है। लॉकडाउन चार में एक हजार बेड के एल-वन और एल-टू अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। इनमें बीआरडी में 240, 100 बेड टीबी अस्पताल, 200 बेड स्पोर्ट्स कॉलेज, 30-30 बेड चरगावां और जिला अस्पताल। इसके अलावा 154 बेड का गोरक्षनाथ अस्पताल, कैंपियरगंज में 100 बेड का अस्पताल तैयार है। साथ ही एल-वन श्रेणी का 1000 बेड लोहिया इन्क्लेव में तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें