फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Tue, 07 Jul 2020 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur weather - फोटो : आनंद चौधरी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार की देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। रात भर हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे सुबह शहरवासियों को घरों से निकलने में काफी परेशानी भी हुई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गणितीय मॉडलों द्वारा यह संभावना है कि जुलाई में वर्षा अपने औसत 383.4  मिलीमीटर के बराबर या पांच प्रतिशत कम या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि दो-तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से सोमवार की देर रात हुई बारिश ने शहरवासियों को राहत दी। देर रात शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान नीचे आ गया।
विज्ञापन

3 of 6
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं और कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से बुधवार को गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

4 of 6
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार को आकाश साफ होने के साथ हवा में नमी रहने की वजह से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मात्र 33 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहने के बावजूद हीट इंडेक्स 41 डिग्री रहा। इसकी वजह से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार की देर रात बारिश से लोगों को राहत मिली। दरअसल हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से मानसून का सिस्टम गोरखपुर के दक्षिण में शिफ्ट हो गया, लेकिन इसके फिर से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों पर छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
क्योंकि एक टर्फ लाइन गोरखपुर के ऊपर से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तेज पुरवा हवा चल रही है। इसकी वजह से बंगाल, झारखंड, बिहार के अलावा पूर्वी उत्तरप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें