फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में फिर दिखा पहले फेज के लॉकडाउन जैसा नजारा, बाजारों में पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Sat, 11 Jul 2020 04:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
करीब दो महीने बाद शनिवार को गोरखपुर शहर में फिर पहले फेज के लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा। सड़कों- चौराहों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग कर निगरानी करती रही। हर आने जाने वालों के आईकार्ड जांचे गए।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के दौरान दवा की दुकानें और अस्पताल समेत जरूरी सेवाएं ही संचालित हुईं। महेवा गल्ला मंडी से सुबह प्रशासन की निगरानी में सब्जी और फल के ठेले अलग- अलग मोहल्लों में रवाना किए गए।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता समेत प्रशासन व पुलिस के अफसर दिन भर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। शहर में नगर निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग ने विशेष अभियान के तहत कई जगहों पर सफाई और सैनिटाइजेशन कराया। इसके लिए सफाईकर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है।

4 of 5
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
गैस एजेंसीयों से होम डिलीवरी के माध्यम से रसोई गैस का वितरण कराया गया। वहीं शहर में बेवजह घूमते मिले कुछ लोगों पर पुलिस ने सख्ती भी की। डीएम ने सभी से अपील की कि बिना इमरजेंसी के कोई घरों से न निकले। सोमवार की सुबह 5 बजे तक पूरी तरह सख्ती रहेगी। कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि प्रशासन और पुलिस की तरफ से शुक्रवार की शाम सात बजे ही सभी को अपने घर लौट जाने का अल्टीमेटम दिया जाने लगा। रात 10 बजे तक तो पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। सिर्फ एंबुलेंस, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की ही गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती नजर आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें