फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather Today: गोरखपुर में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, तस्वीरों में देखें झमाझम बारिश

Fri, 31 Jul 2020 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले के किसी हिस्से में बहुत हल्की बारिश हो रही है तो कहीं अत्यंत भारी बारिश। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसा हो रहा है। शुक्रवार तड़के सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई हैं। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, ऐसे में लोगों को उमस से बड़ी परेशानी हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें शहर की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक टर्फ लाइन राजस्थान से निकलकर छत्तीसगढ़, यूपी होते हुए बंगाल की खाड़ी जा रही है। इसके अलावा इसका दूसरा सिरा असम और आसपास के इलाकों में फैला हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रत्याशित रूप से जिले में थंडर क्लाउड (गरजने वाले बादल) से बारिश हो रही है, जबकि सामान्य तौर पर 8 से 14 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित आल्टोस्टेटस क्लाउड (मध्यम बादल) से बारिश होती है।

4 of 5
गोरखपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि बरसात के लिहाज से गोरखपुर को काफी ज्यादा अनिश्चित क्षेत्र माना जाता है। यहां आसपास के इलाकों की तुलना में बारिश के अनुपात में काफी ज्यादा अंतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला।
सामान्यत: 8 से 14 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित आल्टोस्टेटस क्लाउड (मध्यम बादल) से बारिश होती है। इतनी ऊंचाई पर बादल एक ही तरह से काफी बड़े इलाके में फैले हुए रहते हैं और समान रूप से बरसते हैं, लेकिन इसबार थंडर क्लाउड से बारिश हो रही है। इसकी वजह से कुछ ही दूरी पर बारिश का रुख काफी ज्यादा बदल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें