फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जगह-जगह सजाई गईं झांकियां, बच्चों ने नंदलाल और राधा के रूप धरे

Tue, 31 Aug 2021 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की आरती उतारी और मंगलगीत गाए। वातावरण में उत्सव, उल्लास और भक्ति की त्रिवेणी बहती रही। देर रात तक लोगों के घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’... ‘गोविंद जय-जय, गोपाल जय-जय’... जैसे भजन गूंजते रहे। रात 12 बजे जैसे ही देवकीनंदन ने जन्म लिया भक्त भाव विभोर होकर झूम उठे और जय श्रीकृष्ण के नारे लगाने लगे। मंदिरों और पंडालों में शंख-घड़ियाल बजने लगे।  

लीला नंदन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर गुलजार रहा। सुबह से रात तक मंदिरों, घरों तथा सार्वजनिक जगहों पर सजाई गई नंदलाल की झांकियों की पूजा-अर्चना होती रही। कोरोना संक्रमण के मद्देजनजर जन्माष्टमी पर मेला तो नहीं लगा, लेकिन देर रात तक लोग झांकियों का दर्शन करते करते नजर आए। मंदिरों व घरों में प्रात:काल से शुरू हुआ श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन देर रात तक चला। लोगों ने जन्माष्टमी का व्रत रखा और पूजा-अर्चना की। पुलिस लाइंस, 26वीं वाहिनी पीएसी कैंप, गोपाल मंदिर समेत अनेक स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित झांकियां सजाई गईं। पुलिस लाइंस में आकर्षक झांकी सजाई गई थी। आरआई उमेश चंद दुबे ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोरोना के कारण इस बार जलकल में झांकी नहीं सजाई गई। जाफरा बाजार, बसारतपुर, रुस्तमपुर, बेनीगंज, तिवारीपुर, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, गोरखनाथ, आर्यनगर, शाहपुर, असुरन आदि मुहल्लों में झांकियां सजाई गई थीं।
विज्ञापन

2 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
गीता वाटिका में मना जन्मोत्सव
जन्माष्टमी पर गीतावाटिका में विशेष आयोजन किया गया। नित्य संपन्न होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्णनाम संकीर्तन किया। मध्यरात्रि प्राकट्य की आरती हुई। बधाई के पदों के बीच षोडषोपचार पूजन किया गया। इस दौरान गीता वाटिका परिसर फूलों की महक और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से रोशन रहा। इस अवसर पर सचिव उमेश कुमार सिंहानिया, व संयुक्त सचिव रसेन्दु फोगला समेत हनुमानप्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

3 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
जन्माष्टमी पर किया सांस्कृतिक मंचन
दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति के डिजिटल चैनल ‘सांस्कृतिक मंच’ पर ऑनलाइन जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन संगठन मंत्री अनंत मिश्र ने किया। इस अवसर पर वाराणसी से ओंकार उपाध्याय, अवधेश शर्मा, कात्यायनी, जाह्नवी, गाजियाबाद से तनुश्री, लखनऊ से यशिका, गोरखपुर से खुशी, प्राख्या, बलरामपुर से मोही, गार्गी, मिर्जापुर से रूपम, बंगलूरू से दर्शिका, जामनगर से पीहू, अकोला से खुशी, शौर्य, सुनील आदि ने विविध सांस्कृतिक विधाओं में प्रस्तुति दी।

4 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
जन्मे नंद के लाल... झूमे श्रद्धालु
कान्हा सेवा संस्थान की ओर से जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने किया। आधी रात को भगवान का पंचामृत से अभिषेक हुआ। इस अवसर पर अनुपम कुमार, शीतल मिश्र, पूजा गुप्ता, आस्था पटेल, काजल मौर्या, रंजीता बरनवाल, अमरदीप गुप्ता, चंदन कुशवाहा, तनिष्क गुप्ता, कान्हा, कृतज्ञ, शुभम, अजय, हरी लाल कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, राजू सैनी, दीपराज, दीपक बजाज, रामलल्ला, मनीष मोदी, घनश्याम जायसवाल, कवलजीत सिंह, आशु, एम शेखर, राज कुमार, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
गायत्री परिवार ने मनाया राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट एवं युवा प्रकोष्ठ की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर जिला समन्वयक अशोक तिवारी द्वारा वैदिक मंत्र से आहुति प्रदान कर राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दीना नाथ सिंह, मार्कंडेय पांडेय, बाल मुकुन्द प्रसाद गुप्ता, अचुत्या नंद शर्मा, कुसुम यादव, गिरिजेश पटेल, राम आशीष यादव, सतीश सिंह, हेमंत त्रिगुणायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
श्रद्धालुओं ने देखा संभवामि युगे-युगे
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने जन्माष्टमी पर्व वर्चुअल मनाया। ‘संभवामि युगे-युगे’ विषय पर आधारित विशेष सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। डीजेजेएस यूट्यूब चैनल पर इसका प्रसारण किया गया। सांसद रवि किशन, पुष्पदंत जैन, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, प्रो. गोपाल प्रसाद, अनूप सिंह चंदन, प्रदीप शुक्ला आदि ने लाइव देखा।
विज्ञापन

7 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
ऑर्चिड ग्रीन अपार्टमेंट में मना जन्मोत्सव
ऑर्चिड ग्रीन अपार्टमेंट मोहद्दीपुर में ऑर्चिड ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मनमोहक झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे लोगों का मन मोह रहे थे। उत्सव में सोसाइटी के अध्यक्ष ओपी तिवारी, मंत्री अंजनी कुमार रूंगटा, उपाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, विकास पांडेय, पद्म अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विशाल जायसवाल, विशाल मंझानी, सुमित टेकड़ीवाल, सागर मोदी, रचना अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, वर्षा सिंह, सरिता पांडेय, प्रिया अग्रवाल, नेहा जायसवाल, संगीता अग्रवाल, केसर जायसवाल, प्रभाश पांडेय, प्राची अग्रवाल, कृषिका मोदी, हीरल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल आदि शामिल रहे।

8 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा होने के कारण मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव का अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने सम्पन्न कराया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और मंगल ध्वनियों के बीच गर्भगृह से बाहर लाकर झूला झुलाया। ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ की मंगल ध्वनि से संपूर्ण परिसर गूंज उठा। मंदिर के प्रार्थना कक्ष में नंद गोपाल को पालने पर बिठाकर झूला झुलाया। इससे पहले गर्भ गृह में मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक, पुरोहित अरविंद चतुर्वेदी समेत वेदपाठी शिष्यों और पुरोहितों के साथ पूजन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। इस दौरान महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह, द्वारिका तिवारी, मंदिर के पुजारियों, पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय, वीरेंद्र सिंह, नवीन गौतम, दिव्य कुमार सिंह, रतन सिन्हा, अजय सिंह, दिव्य सिंह, दुर्गेश बजाज, नीरज सिंह, अंजना राजपाल, शुभम जायसवाल ने नंद गोपाल को झुला झूला मंगल कामना की।

9 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई
गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के प्रार्थना कक्ष में शाम से भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य लोक गायक राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। बंटी बाबा ने गाया ‘गौरी के ललनवा सुमिरन करी तोहार’ तो अर्पिता सिंह ने ‘श्याम तेरी वंशी घायल कर जाती है’ सुनाया। अर्पित के भजन,‘ सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं’ को भी श्रद्धालुओं ने पसंद किया। अविका श्रीवास्तव ने,‘राधे कौन से काम किए तुमने और झूला झूले कृष्ण मुरारी भजन की प्रस्तुति दी। पवन पंछी ने गाया कि,‘राधे-राधे कहने की आदत सी हो गई है’, और ‘कान्हा आइबो ना कइले बिहान हो गइल’ सुनाकर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद पाया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद जब गर्भ गृह का द्वार खुला तो राकेश श्रीवास्तव ने सोहर, ‘आज कृष्ण के भइले जन्मवां जगत गाए सोहर हो’ गया। गायकों के साथ संगत बंटी बाबा, अमर चंद्र श्रीवास्तव, अली अहमद ने किया। संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया।

10 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
रूप सज्जा के प्रतिभागियों को मिले उपहार
कोरोना काल में श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम स्थगित था, इसके बाद भी काफी बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा और राधा की भूमिका में पहुंचे। सज धज कर आए आयांश केशरवानी, नैतिक रावत, हेमा रावत, दीया राजपाल, आदित्य दुबे, कामिनी रावत, पीहू गुप्ता, शिवांश चौधरी, अंकिता गौड़, विदित श्रीवास्तव समेत कई बच्चों को खिलौना और टॉफी देकर मुख्य पुजारी कमलनाथ और प्रो यूपी सिंह ने आशीर्वाद प्रदान किया। 

11 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
सहारा स्टेट में मंगल गीत के बीच मना जन्मोत्सव
सहारा स्टेट परिसर स्थित टपकेश्वर संकट मोचन मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सहारा स्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति एवं टपकेश्वर मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में मनमोहक झांकी सजाई गई थी। मध्यरात्रि भगवान कृष्ण के जन्म के बाद आरती हुई। इस अवसर पर अलका सिंह, सविता सिंह, कुसुम लता श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह,  मधु सिंह, पूनम पांडेय, विमला देवी, अर्चना सिंह सहित मंदिर समिति एवं सोसाइटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

12 of 12
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
लोहिया इन्क्लेव में सजी मनमोहक झांकी
लोहिया इन्क्लेव प्रथम फेज के आवंटियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मध्यरात्रि भगवान का जन्म कराया गया। इस अवसर पर अवनीश शुक्ला, अशोक सिंह, राजीव पांडेय, शैलेश श्रीवास्तव, संजय पांडेय, रामविजय त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, ह्रदय नारायण पांडेय, अभिषेक सिंह, हरिद्वार चंद आदि मौजूद रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें