फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए इस साल कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत, कैसे पूजन करने से भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Sat, 09 Jan 2021 04:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
pradosh vrat - फोटो : अमर उजाला।
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। प्रदोष व्रत भगवान शिव के लिए रखा जाता है। यह हर महीने की त्रयोदशी तिथि को ही प्रदोष व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इस व्रत का महत्व...
विज्ञापन

2 of 5
pradosh vrat - फोटो : अमर उजाला।
ज्योतिषाचार्य पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र के अनुसार साल 2021 का पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी को पड़ रहा है, वहीं साल का आखिरी प्रदोष व्रत 31 दिसंबर को होगा। इस साल कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ने वाले हैं, जिसमें 04 शनि प्रदोष, 05 भौम प्रदोष और 03 सोम प्रदोष व्रत होंगे। प्रदोष व्रत सुख, समृद्धि, शांति को प्रदान करने वाला होता है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदोष व्रत। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदोष व्रत का महत्व
पंडित रमानाथ मिश्र के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन शिव पुराण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से भक्त पर हमेशा भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्रती की दुख और दरिद्रता दूर होती है।
 

4 of 5
प्रदोष व्रत। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे करें पूजन
पंडित राकेश पांडेय के अनुसार, प्रदोष व्रत करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान शिव को जल चढ़ाकर भगवान शिव का मंत्र जाप करें। प्रदोष काल में भगवान शिव को शमी, बेल पत्र, कनेर, चावल, धूप, दीप, फल, दान और सुपारी आदि अर्पित करें। इसके बाद शिव मंत्र का जाप करें। साथ ही शिव चालीसा व शिव पुराण का भी पाठ करें।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान शिव - फोटो : Pixabay
साल 2021 में पड़ने वाले प्रदोष
10 जनवरी: प्रदोष व्रत
26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत
09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत
24 फरवरी: प्रदोष व्रत
10 मार्च: प्रदोष व्रत
26 मार्च: प्रदोष व्रत
09 अप्रैल: प्रदोष व्रत
24 अप्रैल: शनि प्रदोष
08 मई: शनि प्रदोष
24 मई: सोम प्रदोष व्रत
07 जून: सोम प्रदोष व्रत
22 जून: भौम प्रदोष
07 जुलाई: प्रदोष व्रत
21 जुलाई: प्रदोष व्रत
05 अगस्त: प्रदोष व्रत
20 अगस्त: प्रदोष व्रत
04 सितंबर: शनि प्रदोष
18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत
04 अक्तूबर: सोम प्रदोष
17 अक्तूबर: प्रदोष व्रत
02 नवंबर: भौम प्रदोष
16 नवंबर: भौम प्रदोष
02 दिसंबर: प्रदोष व्रत
31 दिसंबर: प्रदोष व्रत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें