फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए गोरखपुर के लिए कैसा रहेगा साल 2021, राशियों ने दिया ये संकेत

Thu, 31 Dec 2020 10:50 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
astrology - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर की नाम राशि कुंभ है। वर्ष 2021 में बृहस्पति मकर और कुंभ राशि में संचरण करेंगे। शनि की स्थिति द्वादश भाव में है। बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि अप्रैल के पश्चात औद्योगिक और सांस्कृतिक भाव पर होने से गोरखपुर व इसके आसपास औद्योगिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी। नवम पूर्ण दृष्टि धर्म स्थान पर होने से जीर्ण-शीर्ण मंदिरों का उद्धार और निवासियों में अपने संस्कृति के प्रति लगाव होगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार नए साल के पहले दिन ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दिन चंद्रमा और मंगल स्वग्रही होंगे। सूर्य, धनु राशि में रहेंगे। बुध के धनु में होने से सकारात्मक स्थिति है। गुरु और शनि के लिए मकर राशि अच्छी नहीं हैं, लेकिन छोटे ग्रहों से स्थिति अच्छी रहेगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार शनि ग्रह की साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण आर्थिक समुन्नति में मिश्रित फल प्राप्त होगा। पारिवारिक सामंजस्य में कमी आएगी। उपलब्धियों के अवसर कम मिलेंगे। बेरोजगारी पूर्ववत बनी रहेगी। इसलिए जनमानस विशेषत: युवा वर्ग में आक्रोश और हताशा देखने को मिलेगी। यह सब शनि के प्रकोप के कारण होगा।

 

4 of 6
राहु। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
संपूर्ण वर्ष 2021 में गोरखपुर की नाम राशि से राहु चतुर्थ और केतु ग्रह दसवें स्थान पर स्थित रहेंगे। राहु के मित्र शुक्र की राशि पर होने से परिवहन मार्गों के विकास में अत्यधिक विकास और कृषकों की दशा में सुधार के लिए कुछ नए कार्य होंगे। दशम भावस्थ केतु के कारण सरकार की नीतियों और कार्य की प्रशंसा की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
gorakhpur flood - फोटो : अमर उजाला।
षष्ठम भाव रोग, शत्रु और अपराध का माना जाता है। इस पर शनि की सातवीं पूर्ण दृष्टि से अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे की ओर जाएगा। अवांछित तत्वों से जनमानस को राहत मिलेगी। रोगों में कमी आएगी। गोरखपुर और उसके आसपास प्राकृतिक प्रकोप जैसे बाढ़ और सूखे की स्थित से छुटकारा मिलेगा। नदियों का जलस्तर अपने मर्यादित सीमा में होगा। औसत वर्षा का योग है, क्योंकि अप्रैल के पश्चात बृहस्पति उच्चारोही होंगे, अर्थात मकर से कुंभ राशि की तरह गमन करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वार्षिक राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के लोगों का वार्षिक राशिफल
मेष : उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, संप्रभुता बनेगी, व्यावसायिक लाभ मिलेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, प्रेम की स्थिति औसत रहेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सूर्य को जल अवश्य चढ़ाएं। लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ : 2021 आपके लिए 2020 से अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, जीवनसाथी का साथ, प्रेम की स्थिति और व्यावसायिक लाभ पहले से बेहतर होगा। गणेश जी की वंदना करें और हरी वस्तु पास में अवश्य रखें।
मिथुन : उतार-चढ़ाव भरा होगा साल, शुभता में कमी आएगी, पारिवारिक जीवन में परेशानी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी, व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी, काली माता और भगवान विष्णु की पूजा करें, पीली वस्तु का दान करें।
कर्क : अच्छी स्थिति रहेगी। नव प्रेम का आगमन, जीवन में कठिनाईयों के साथ तरक्की होगी, उदर रोग एवं मूत्र रोग की समस्या हो सकती है। जल का नियमित सेवन करें। हनुमान जी की पूजा अवश्य करें।
सिंह : संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम की स्थिति में ध्यान रखना होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यापार अच्छा चलेगा। सतर्क रहने की जरूरत, बृहस्पति मंत्र का जाप करें। पीली वस्तु पास में रखें।
कन्या : जीवन में बदलाव आएगा, रिश्तों के आचरण में बदलाव का अनुभव करेंगे, व्यापारिक और स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी होगी, शनिदेव की पूजा करें और काली वस्तुओं का दान करें।
तुला : घरेलू मामलों को शांत होकर निपटाना है। परिवार में सामंजस्य स्थापित करना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम की स्थिति ठीक नहीं रहेगी, व्यवसाय अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा अर्चना करें।
वृश्चिक : पराक्रमी बने रहेंगे, पराक्रम लाभ दिलाएगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी, नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता। पीली वस्तु पास रखें, भगवान विष्णु की पूजा करें।
धनु : वाणी प्रधान एवं लौह पदार्थों का काम करने वालों के लिए अच्छा समय, निवेश सोच समझ कर करें, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता, परिजनों से न उलझें, नीली वस्तु का दान करें, पीली वस्तु पास रखें।
मकर : स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, मधुमेह के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता, वजन बढ़ सकता है। प्रेम और व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी के दर्शन करें। सफेद वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ : खर्चों से परेशान रहेंगे, कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है, स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा, प्रेम और व्यापार चलता रहेगा, पीली वस्तु का दान करें और गणेश जी का पूजन अर्चन करें।
मीन : आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे, स्वास्थ्य देने की आवश्यकता, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। भगवान शिव की विधि-विधान से पूजन अर्चन करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें