Raksha Bandhan 2020
- फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर भद्रा भी समाप्त हो जाएगी। इस साल पर्व पर सिद्धि और आयुष्मान योग बन रहा है। इन शुभ योग में रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहनों की दीर्घायु, समृद्धि,सुख, सौभाग्य से परिपूर्ण रहेगा।
तीन अगस्त को भद्रा सुबह नौ बजकर 29 मिनट तक है। जिसके बाद राखी का त्योहार आरंभ हो जाएगा। दोपहर को एक बजकर 35 मिनट से लेकर शाम चार बजकर 35 मिनट तक बहुत ही अच्छा व शुभ समय है। इसके बाद शाम को सात बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9.30 के बीच में बहुत अच्छा मुहूर्त है।