फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम में पीएम मोदी से आगे निकल चुके हैं सीएम योगी, जानिए क्या है इनमें समानताएं

Tue, 30 Jun 2020 08:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच बार सांसद रहने के बाद यूपी के मुखिया चुने गए थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक नारा "देश में मोदी, यूपी में योगी" खूब चल रहा था। इसके पीछे की वजह यह थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में कई समानताएं हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पीएम और सीएम में समानताएं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही बहुत कम सोते हैं। पीएम मोदी जहां पांच से छह घंटे की नींद लेते हैं, वहीं सीएम योगी तीन से चार घंटे ही सोते हैं। मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे उस दौरान उन्होंने बराक ओबामा के कम सोने के रिकार्ड को तोड़ा था। अब कम सोने के मामले में योगी, पीएम मोदी से आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सख्त हैं। सीएम योगी सुबह तीन बजे उठकर स्नान ध्यान के बाद सुबह पांच बजे विशेष पूजा करते हैं। पांच से छह बजे तक मंदिर परिसर में भ्रमण करते हैं। छह से आठ बजे तक स्वाध्याय (स्वयं का अध्ययन करना)। साढ़े आठ से नौ बजे तक गोरक्षपीठ से जुड़ी संस्थाओं के काम, नौ से 10 बजे तक सादा अल्पाहार लेते हैं।
 

4 of 6
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के काम का शेड्यूल भी कुछ इसी तरह का है। प्रधानमंत्री सुबह पांच बजे उठ जाते हैं और इंटरनेट पर खबरें और पीएमओ के ट्वीट पढ़ते हैं। साथ इस पर आए लोगों के रिएक्शन को पढ़ना उनकी दिनचर्या में शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री योग करते हैं और अल्पहार लेकर पीएमओ चले जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही काम को लेकर बहुत प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री जहां 15 से 18 घंटे तक काम करते हैं, वहीं सीएम योगी भी दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं। सीएम योगी की 40 संस्थाएं हैं जो महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अधीन की संचालित होती हैं। इन सबके संचालन का जिम्मा उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों ही लोग गायों के प्रति विशेष लगाव रखते है। दोनों ही लोग गाय को मां की तरह मानते हैं। योगी आदित्यनाथ नियमित रुप से अपने गौशाला जाते हैं। यहां उन्होंने हरेक गाय का नाम रखा है और वह उन्हें नाम से ही बुलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें