उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में जहां कोरोना मरीजों की संख्या समाप्त होने की कगार पर थी वहीं अब करीब पांच हजार मरीज एक्टिव हैं। ऐसे में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। इन सब के बीच चिंता की बात यह भी है कि कई लोगों में सामान्य बीमारियों के साथ भी कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट पॉजिटिव आ रहा है। इसका मतलब यह है कि जुकाम-बुखार, सांस लेने में तकलीफ के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां भी कोविड का संकेत हो सकती हैं। आगे की स्लाइडों में पढ़िए कोविड के नए स्ट्रेन के साथ लक्षणों में देखे जा रहे बदलावों के बारे में विशेषज्ञों की राय...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
नया स्ट्रेन संक्रमितों के फेफड़ों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 70 फीसदी कोविड मरीजों में यह दिक्कत देखने को मिली हैं। ऐसे में डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि लापरवाही न बरतें। ऐसा करते हैं तो जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर डाल रहा है। फेफड़े कमजोर हो जाने से मरीजों में पल्मनरी फाइब्रोसिस की शिकायत ज्यादा देखने को मिली है। ऐसे में इलाज से ज्यादा बचाव बेहतर है।
4 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं संक्रमण के संकेत?
डॉ. अश्वनी के मुताबिक थकान-कमजोरी, शरीर में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी बीमारियों के साथ भी लोगों के कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। अब लोगों को सांस लेने और स्वाद और सुगंध चले जाने की दिक्कत काफी देर में महसूस हो रही है। ऐसे में यदि आपको शरीर में कुछ भी असामान्य महसूस होता है तो सुरक्षा के तौर पर कोरोना का टेस्ट कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
डॉ. अश्वनी मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
किन बातों का रखना होगा ध्यान
डॉ. अश्वनी बताते हैं कि अगर जल्दी ही पता चल जाता है कि आप संक्रमित हैं तो सामान्य तौर पर आराम करने से भी लाभ मिल जाता है। चूंकि वायरस अपने समय पर ही शरीर से जाता है ऐसे में अगर थोड़ा अच्छा महसूस होने भी लगे तो भी लापरवाही न बरतें। लोगों के लिए टेस्ट कराना बेहद जरूरी है, टेस्ट न करा के आप अपने साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं।
क्या बचाव किए जाएं?
कोविड रोगियों को किन बचावों की जरूरत होती है, इस बारे में डॉ. अश्वनी का कहना है कि सरकार ने जो भी तरीके बताएं हैं उनका जरूर पालन करें, जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग आदि। इसके अलावा यदि आप कोरोना से संक्रमित हैं तो घर पर ही रहें, अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। प्रोटीन और अन्य पौष्टिक आहारों का सेवन थोड़ी-थोड़ी देर पर करते रहें।