फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अंतिम रूप ले रहा खिचड़ी मेला, देखें तस्वीरें

Sun, 10 Jan 2021 02:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मेले का आनंद लेते शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला अंतिम रूप लेता दिख रहा है। मेले को इन दिनों ठंड में धूप का भी साथ मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग दिन में मेले का लुत्फ उठाने गोरखनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। बाबा गोरखनाथ के दर्शन और पूजन के बाद श्रद्धालु मेले का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे खिचड़ी मेले में पहुंचा लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की औपचारिक शुरुआत भले ही 15 जनवरी मकर संक्रांति के दिन होगी, लेकिन मेले में अभी से रंगत नजर आने लगी है। बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पहले बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर प्रसाद चढ़ा रहे हैं इसके बाद वह मेले का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
निशानेबाजी में हाथ आजमा रही युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
मेले में कोई मौत का कुआं देख रहा है, तो कोई निशानेबाजी में हाथ आजमा रहा है। बच्चे भी तमाम तरह के झूलों के मजे ले रहे हैं। बड़ी संख्या में युवतियां भीम सरोवर के किनारे सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।

4 of 5
बाबा गोरखनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालु मेले का उठा रहे लुत्फ। - फोटो : अमर उजाला।
मेले में लोग चाट-पकौड़ों सहित तमाम तरह के लजीज व्यंजनों का जायका लेते दिख रहे हैं। वहीं महिलाएं घर-गृहस्थी के सामान की खरीदारी करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीम सरोवर के किनारे सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
खिचड़ी मेला प्रबंधक शिवशंकर उपाध्याय ने बताया कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा मेले में पहुंचने वालों की भीड़ भी बढ़ती जाएगी। बताया कि मेले में अब तक 350 से अधिक दुकानें लग चुकी हैं। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लगभग 150 दुकानदार और यहां पहुंचेंगे जो 12 जनवरी तक अपनी दुकानों को व्यवस्थित कर सजा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें