बस्ती कार्तिक पूर्णिमा।
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती: भोर से ही जुटने लगा था श्रद्धालुओं का हुजूम
बस्ती जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर जिले की विभिन्न नदियों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने अन्न व गोदान किया। विभिन्न स्थलों पर आयोजित मेले में लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की तो बच्चों ने मेले में मनोरंजन किया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार को भोर से ही क्षेत्र के शेरवा घाट, उनियार, कटरिया, टकटकवा घाट पर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के बिड़हर, मैंदी, नौरहनी व कुआनो नदी के लालगंज, शनिचरा, चहोड़े, महेश्वरपुर आदि घाटों पर स्नान दान के साथ अनुष्ठान भी किया। देईसांड़, बानपुर, सजहरा, मथौली, खरवनिया, पसड़ा, भरवलिया, बनकटी, गौरी, कोनी, पक्कवा बाजार, डेल्हापार आदि गांव के सरयू, कुआनो व मनवर नदी के घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु पैदल, निजी अथवा भाड़े के वाहनों सेे घाट पर पहुंचने लगे। महिलाओं ने नदी के तट पर मां सरयू को कड़ाही भी चढ़ाया। तट पर लगे मेले व बानपुर में लगे मेले में जमकर खरीदारी की।