फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत हर शुभ कार्य जिले के रामजानकी नगर निवासी पंडित सचींद्र नाथ पांडेय की ही सलाह पर करती हैं। तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका, कृष-3 जैसी दर्जनों फिल्मों में कंगना के किरदार का नाम, शूटिंग और लांचिंग का मुहूर्त तय करने वाले पंडित सचींद्र पांडेय की ही देखरेख में मुंबई स्थित कंगना का ऑफिस बना था। सचींद्र पांडेय ने कहा कि इस पर बुलडोजर चलने के पीछे ग्रहों की वह युति है, जो कंगना के हर बड़े काम में बाधा बनती है।