फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलेलाल महोत्सव: गोरखपुर में निकली झांकी, कोलकाता डॉक्टर कांड की झांकी से दिया संदेश-40 दिन चला 'चालिहो'

Mon, 26 Aug 2024 02:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 10
भगवान झूलेलाल की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
सिंधी समाज का त्योहार झूलेलाल महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही 40 दिन तक चलने वाले चलिहो महोत्सव तथा नवरात्र का भी समापन हो गया।
विज्ञापन

2 of 10
झांकी में कोलकाता डॉक्टर कांड को भी दिखाया गया - फोटो : अमर उजाला
झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ से गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारकाधीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

3 of 10
झूलेलाल महोत्सव की झांकी - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा का समापन गोलघर में हो गया, जहां से भगवान झूलेलाल की प्रतिमा व कलश राप्ती नदी तट पर विसर्जित कर झूलेलाल महोत्सव का समापन किया गया।

4 of 10
झूलेलाल महोत्सव की झांकी - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना करने के बाद झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ तथा लक्ष्मी सत्संग भवन जटाशंकर के साथ-साथ शहर में स्थापित पांच प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना व हवन पूजन किया गया। शाम होते ही पूरी तैयारी के साथ भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

5 of 10
झूलेलाल महोत्सव की झांकी - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में कोलकाता नर्स कांड की झांकी के साथ ही मां काली की झांकी के साथ-साथ शादी-विवाह को लेकर जागरूकता की झांकी भी शामिल रही।
विज्ञापन

6 of 10
झांकी में नृत्य करती सिंधी समाज की युवतियां व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
झांकी को गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारकाधीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ नाचते-गाते श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

7 of 10
झूलेलाल महोत्सव की झांकी - फोटो : अमर उजाला
बड़े ही आस्था भाव के साथ शोभायात्रा धीरे-धीरे शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोलघर पहुंची।

8 of 10
धर्मशाला के पास झांकी देखते बच्चे व उनके अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

9 of 10
झूलेलाल की झांकी के दौरान पुल पर खड़े होकर लोग देखते रहे - फोटो : अमर उजाला
बक्शीपुर में एक मंच के माध्यम से सिंधी समाज के लोगों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव शामिल रहे। शोभायात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं का हम देखने को मिला। भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष बैठे पुजारी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भी दिया।
विज्ञापन

10 of 10
झांकी के दौरान नृत्य करते हुए - फोटो : अमर उजाला
भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ शोभायात्रा बड़े ही आस्था भाव के साथ आगे बढ़ती रही अंत में गोलघर में शोभायात्रा के समापन के बाद भगवान झूलेलाल की प्रतिमा को प्रति नदी तट पर विसर्जन किया गया जहां झूलेलाल महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें