महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर निवासी महेश शुक्ला (52) पेशे से व्यापारी हैं। वह शहर के शाही मार्केट में कंप्यूटर व कैमरे की दुकान चलाते हैं। घर में उनकी पत्नी शाकंभरी, बेटा आयुष और बेटी निष्ठा हैं। सफाई पसंद महेश वर्ष 2008 से अपने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को साफ कर रहे हैं। वह सुबह चार बजे से आठ बजे तक अलग-अलग मोहल्लों में साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं। इस काम में परिवार के लोग भी पूरा सहयोग करते हैं। झाड़ू बाबा को शहर के पार्क और प्रमुख स्थानों पर भोर में झाड़ू लगाते देखा जा सकता है। शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब कोई फर्क नहीं पड़ता है।