बाएं दिव्या जालान, दाएं प्रेम जालान। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
हादसे में जालान और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान ग्राम सकरदहा निवासी रंजीत कुमार (33) के रूप में हुई है। ऋषभ को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जालान दंपती हर साल 4 मई को अपनी शादी की सालगिरह बड़े धूमधाम से मनाते थे। 4 मई 2018 को उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह मनाई थी।