फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Murder: बुआ ने मासूम की बीच सड़क पर पटककर की निर्मम हत्या, नहाने को लेकर हुआ था ननद-भाभी में विवाद

Sat, 03 Sep 2022 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur Murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के घोषीपुरवा में शुक्रवार दोपहर दो बजे नहाने के विवाद में एक महीने की मासूम बच्ची की सड़क पर पटककर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि रिश्ते की बुआ ने मां के गोद से बच्ची को छीनकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद मां बेसुध है। वहीं, शाहपुर पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी बुआ को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के घोषीपुरवा निवासी हलीमुद्दीन उर्फ मीकू की 20 वर्षीय पुत्री सुबी और उनका चचेरा भाई शाहिद अली एक ही मकान में रहते हैं। मकान का बंटवारा हो चुका है, लेकिन स्नान घर एक ही है। अक्सर पहले नहाने को लेकर विवाद होता है। शाहिद एक प्राइवेट कंपनी में चपरासी और घर पर बकरी पालन का काम करता है। शुक्रवार दोपहर नहाने को लेकर शाहिद की पत्नी तमन्ना खातून से सुबी का विवाद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि सुबी ने विवाद के दौरान ही तमन्ना खातून की गोद से उनकी मासूम बच्ची को छीन लिया और बाहर की ओर लेकर भागी। तमन्ना ने बेटी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि घर से बाहर जाते ही सुबी ने मासूम को उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। आननफानन बच्ची को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

4 of 5
घर के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठीक एक माह पहले पैदा हुई थी मासूम 
2 अगस्त 2022 को मासूम बच्ची का जन्म हुआ था। ठीक एक महीने बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों में भी इस घटना से आक्रोश है। सभी ने पुलिस के पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। नहाने को लेकर विवाद सामने आया है।
- रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, शाहपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें