फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ ने की मासूम की हत्या: बच्ची के साथ तमन्ना की सभी तमन्नाओं ने भी तोड़ा दम, एक महीने पहले हुई थी पैदा

Sat, 03 Sep 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मासूम को छाती से लगाए बिलखती रही मां। - फोटो : अमर उजाला
तमन्ना अभी अपनी बच्ची पर ठीक से प्यार भी नहीं लुटा पाई थीं कि वह दुनिया से रुखसत हो गई। एक महीने की मासूम बच्ची की मौत के बाद उसके शव को घंटों छाती से लगाए बिलखती रहीं। कभी बेसुध हो जातीं। कभी मासूम को चूमने लगतीं। मां का दिल यह बात नहीं मान पा रहा था कि उनके कलेजे का टुकड़ा अब इस दुनिया में नहीं है। बेटी के दुनिया से रुखसत होने का जब अहसास हुआ तो मां तमन्ना की सभी तमन्नाओं की भी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
घर के बाहर खड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसी तरह से उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसने घटना के बारे में सुना, सभी रिश्ते को कलंकित करने वाली बुआ को कोसते रहे। सबकी आंखें नम थीं। प्रसव के कई दिनों बाद तमन्ना ठीक से शुक्रवार को खड़ी हो पाईं। वह दर्द में थीं, इस वजह से पहले नहाना चाहती थीं। ताकि, जल्दी से अपनी बच्ची के पास पहुंच जाएं। मगर, चचेरी ननद सुबी को यह बात समझ में नहीं आई।

 
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बीस वर्षीय सुबी, तमन्ना के स्नानघर में पहुंचने से पहले ही खुद बैठ गई। फिर, इसी बात पर बहस हुई। आरोप है कि इसी बात पर मासूम बच्ची को सुबी ने मां तमन्ना के हाथों से छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी जान चली गई। यह सब देखकर तमन्ना बेसुध हो गईं। पहले तो उन्हें लगा कि बच्ची बच जाएगी, मगर जब कुछ देर बाद शव लेकर लोग घर आए उनकी सभी तमन्नाओं ने दम तोड़ दिया।

 

4 of 5
घर के बाहर खड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ठीक एक माह पहले पैदा हुई थी मासूम
2 अगस्त 2022 को मासूम बच्ची का जन्म हुआ था। ठीक एक महीने बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों में भी इस घटना से आक्रोश है। सभी ने पुलिस के पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
पहले भी कलंकित हुए है रिश्ते
पहले भी रिश्ते को कलंकित करने वाली घटनाएं हो चुकी हैं। सात मार्च 2021 को बेलीपार इलाके के भीटी गांव में डेढ़ साल के बच्चे अनिकेत को उसकी मां मनोरमा ने पानी के टंकी में डालकर हत्या कर दी थी। पकड़े जाने पर मां ने बताया कि बच्चे की हरकतों से परेशान थी। अभी एक महीने पहले ही गीडा इलाके में स्कूल न जाने के मामूली बात पर एक मां ने अपनी बेटी को कई जगह गर्म चाकू से जला दिया था। मां जेल भी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें