फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा पर्दाफाश: तंत्र-मंत्र की बलि चढ़ा मासूम गजेंद्र, तांत्रिक ने उगले कई राज

Sun, 22 Aug 2021 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के मटिहानिया सोनम गांव में पांच साल के गजेंद्र की निर्मम हत्या तंत्रमंत्र के चक्कर में किए जाने के ही संकेत मिले हैं। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि घर के पास रहने वाले तांत्रिक ने ही बच्चे के साथ तंत्रमंत्र किया और इस दौरान खामोश रखने के लिए मुंह में पैंट ठूंसी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। तांत्रिक ने पूछताछ में कई ऐसे राज उगले हैं, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर सकती है। गजेंद्र खुद घर से बाहर निकला था या फिर तांत्रिक उसे लेकर गया, यह बात साफ नहीं हो पाई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार की रात में पांच वर्षीय गजेंद्र निषाद अपनी मां और भाई के पास सोया था। भोर में चार बजे मां की नींद खुली तो वह नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार की सुबह घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में गजेंद्र का शव मिला था। गजेंद्र के हाथों को पीछे की ओर मोड़कर काले कपड़े से और पैर को कमर में पहनने वाले करधन से बांधा गया था।
विज्ञापन

2 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
काले कपड़े का इस्तेमाल होने की वजह से उसी दिन पुलिस को तंत्रमंत्र का संदेह हो गया था। इसके बाद पुलिस ने घर के पास ही रहने वाले तांत्रिक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कड़ाई से पूछताछ में तांत्रिक ने पुलिस को कई जानकारी दी। खबर यह भी है कि वह घटना का गुनाह कुबूल चुका है। अब पुलिस अन्य साक्ष्यों को एकत्र कर रही है, ताकि तथ्यों के साथ घटना का पर्दाफाश किया जाए और सजा भी दिलाई जा सके।

 
विज्ञापन

3 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
खेत में कैसे पहुंचा बच्चा, इस पर तांत्रिक ने साधी है चुप्पी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तांत्रिक ने हाथ बांधकर तंत्रमंत्र करने की बात तो स्वीकार कर ली है, लेकिन वह बच्चा मां के बगल से उस खेत तक कैसे पहुंचा, इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। पुलिस अभी तांत्रिक की मदद से इस बात को जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर गजेंद्र खेत तक कैसे पहुंचा? वह खुद आया या उसे लेकर कोई आया? अगर किसी ने बच्चे को वहां पहुंचाया तो वह कौन था? तांत्रिक ने वारदात की है तो इसकी वजह क्या है? इन सवालों में उलझी पुलिस अभी जवाब तलाश रही है।

4 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
खबर तो यह भी है कि परिवार का बेहद करीबी ही बच्चे को लेकर तांत्रिक के पास गया था। तंत्रमंत्र की क्रिया के दौरान बच्चा शोर न मचाए इस वजह से उसने मुंह में पैंट ठूंसी थी और फिर उजाला होने की वजह से सब छोड़कर कर भाग गए थे और बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल पुलिस अफसर अभी इस पर खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि मामले की जांच जारी है, तथ्यों के आधार पर जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें