Indo nepal border
- फोटो : अमर उजाला।
उपभोक्ता हित संरक्षण मंच काठमांडू के अध्यक्ष ज्योति मद्धेशिया ने बताया कि नेपाल में सब्जियों के दाम में वृद्धि का कारण भारतीय सब्जियों के परीक्षण में देरी व नेपाल में ज्यादा तो केवल एक बहाना है। बिचौलियों द्वारा बाढ़ का बहाना बनाकर मौके का लाभ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात में सब्जियों का कम उत्पादन होना स्वाभाविक है, पर मूल्यों में बेतहाशा बढोत्तरी केवल बिचौलियों के कारण ही है। उन्होंने बताया कि हरि मिर्च 250 रुपये किलो नेपाली मुद्रा की खुदरा बिक्री हो रही है। इसी तरह आलू 100 रुपये, नीबू 20 रुपये पीस, प्याज 80 रुपये, टमाटर 300 रुपये, परवर 200, करेला 100 रुपये सहित अन्य सभी प्रकार की हरि सब्जियां 100 रुपये से कम नहीं हैं। नेपाल में हुई भारी बारिश से स्थानीय सब्जियां नहीं आ पा रही हैं। इससे दाम में बढ़ोतरी हुई है।