पैडलेगंज की तरफ रामगढ़ताल में खत्म हुआ जलकुंभी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्राधिकरण ताल के इस हिस्से की सफाई 24 अगस्त से करा रहा था। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि दोबारा यहां गंदगी न फैले, इसलिए रोजाना सफाई कराई जाएगी। उधर, चार करोड़ की लागत से रामगढ़ताल किनारे लगाई जा रही रेलिंग का काम भी प्रगति पर है। प्राधिकरण का कहना है कि अगले महीने तक यह काम भी पूरा हो जाएगा।