फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटी से भी नहीं मिलने दे रही थी...', बीवी का कत्ल कर हेलमेट में रखी पिस्टल, इसलिए पति से अलग रहती थी ममता

Thu, 04 Sep 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार शाम विवाद के बाद पति ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुआ जब पत्नी राधिका स्टूडियो से फोटो लेकर बाहर निकली थी। गोली महिला के सीने और हाथ में लगी। 
 
विज्ञापन
1 of 10
Gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार को पत्नी ममता चौहान को गोली मारने के बाद पति विश्वकर्मा चौहान ने पिस्टल अपने हेलमेट में रख ली। इसके बाद सड़क किनारे बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा। पुलिस आई तो विश्वकर्मा ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उससे तंग आ गया था। रोते हुए बोला कि वह इकलौती बेटी से मिलने तक नहीं देती थी।

पुलिस ने आसपास की दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद फोटो स्टूडियो समेत दो दुकानों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई है। इसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही पिस्टल को अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी पति और महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, छह से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। लोगों ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद एक युवक ने जब विश्वकर्मा से पिस्टल लेने का प्रयास किया तो उसने कहा कि तुम भी फंस जाओगे... चले जाओ हमारे पास से।

 
विज्ञापन

3 of 10
घायल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी विश्वकर्मा चौहान अपनी पत्नी पर शक करता था। इसके चलते पिछले 10 साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। आए दिन हो रहे विवाद के चलते ममता अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ पति से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगी थी। 
 

4 of 10
महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ममता के मायके वाले पंजाब में रहते हैं। पुलिस ने मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी है। मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना था कि ममता को भी अपने पति पर शक था।

 
विज्ञापन

5 of 10
बेटी के साथ महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजी बैंक में काम कर उठाती थी बेटी का खर्च
ममता बैंक रोड स्थित एक निजी बैंक में काम करके अपना और बेटी का खर्च उठा रही थी। वारदात से पहले वह बैंक से वापसी के दौरान फोटो स्टूडियो में फोटो लेने गई थी। बाहर निकलते ही विश्वकर्मा से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

6 of 10
आरोपी पति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद मासूम बेटी को लेकर पिता को कोसते रहे लोग
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह वारदात न सिर्फ रिश्तों में आई दरार की भयावह तस्वीर है बल्कि इस बात की भी गवाही देती है कि आपसी मतभेद और अहंकार कैसे किसी परिवार को खून से लथपथ कर देते हैं। बेटी की मासूमियत और उसके भविष्य की जिम्मेदारी भूलकर पिता ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया है।
विज्ञापन

7 of 10
इसी स्टूडियो के बाहर महिला की हत्या की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर में पति ने विवाद के बाद पत्नी को मारी गोली, मौत
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार शाम विवाद के बाद पति ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुआ जब पत्नी राधिका स्टूडियो से फोटो लेकर बाहर निकली थी। गोली महिला के सीने और हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
 

8 of 10
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खजनी के सुरैनी कटाया निवासी ममता चौहान (30) की शादी वर्ष 2008 में गुलरिया के हरसेवकपुर नंबर 2 चौहान टोला निवासी विश्वकर्मा चौहान से हुई थी। वह पिछले 14 माह से पति से अलग शाहपुर इलाके में गीत वाटिका के पास किराए के मकान में 13 वर्षीय बेटी मुक्ति चौहान के साथ रहती थी। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ममता अपनी स्कूटी से गीता वाटिका रोड स्थित राधिका स्टूडियो पहुंची। इस बीच उसका पति विश्वकर्मा भी बाइक से पहुंच कर ममता का इंतजार करने लगा।

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्टूडियो से बाहर निकलते ही दोनों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच विश्वकर्मा ने पिस्टल से पत्नी पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिया। गोली ममता के सीने और हाथ में लगी। पत्नी को गोली मारने के बाद वहीं बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी विश्वकर्मा चौहान को गिरफ्तार करने के साथ ही ममता को पास में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई, जहां उपचार के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पति को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें