फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कपल ने दी जान: खुदकुशी से पहले रात में पति ने पत्नी को किया था मैसेज; लिखे थे ये आखिरी शब्द

Mon, 08 Jul 2024 01:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
यूपी में दंपती के खुदकुशी करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने वाराणसी के एक होम स्टे में फंदा लगाकर जान दे दी, वहीं पत्नी ने भी पति की मौत की खबर सुनकर अपने डॉक्टर पिता के घर की छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
बताया जा रहा है कि शनिवार रात पति हरीश ने पत्नी संचिता को मैसेज किया था कि देर रात हो जाने की वजह से वह फोन नहीं कर पाया। उसने सुबह बात करने के लिए कहा था। वहीं हरीश के मोबाइल का एक्सेस उसकी बहन के मोबाइल में भी था। 

विज्ञापन

3 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
हरीश ने शनिवार को स्विगी से खाना मंगाया था। यह जानकारी बहन को मिल गई थी। बहन ने ही यह जानकारी दी थी कि हरीश सारनाथ में है। चर्चा है कि इस बात को लेकर तो कहीं हरीश और संचिता में कुछ नोकझोंक तो नहीं हुई, जिसके बाद हरीश ने खुदकुशी कर ली।

4 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
गार्ड हरिप्रकाश ने सुनी चीख
रविवार को सुबह 9:30 बजे संचिता ने घर के द्वितीय तल, जहां पानी की टंकी लगी है, वहां चढ़कर अचानक छलांग लगा दी। तब डॉक्टर के घर के गेट पर तैनात गार्ड हरिप्रकाश चीख सुनकर दौड़ा। 

विज्ञापन

5 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
हरिशंकर ने बताया कि अचानक कुछ गिरने की आवाज के साथ एक चीख सुनाई दी। जाकर देखा तो संचिता बिटिया गिरी पड़ी थी। उसके नाक और कान से खून निकल रहा था।

विज्ञापन

6 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
डॉक्टर बोले...दोनों से बोला था, घर पर रहो
डॉक्टर रामशरण दामाद और बेटी की मौत के बाद सदमे में हैं। उनका और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टर रामशरण ने बताया कि उन्होंने दामाद और बेटी से बोला था कि यह तुम्हारा ही घर है। आराम से रहो। 

विज्ञापन

7 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
यहां काम में हाथ बंटाओ। पर उनके मन में कुछ और ही चल रहा था। डॉक्टर सारनाथ में दामाद के शव के बारे में भी कॉल कर जानकारी लेते रहे। बताया जा रहा है कि हरीश के घरवाले बनारस पहुंच चुके थे। उधर, डॉक्टर के घर दिनभर परिचितों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।

8 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
डॉक्टर के दामाद ने सारनाथ में खुदकुशी की तो बेटी ने छत से कूदकर जान दे दी
आपको बता दें कि गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में बिस्मिल पार्क के सामने रहने वाले शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी और दामाद ने कुछ घंटों के अंतराल पर खुदकुशी कर ली।

9 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
दामाद की लाश रविवार सुबह सारनाथ के होटल में फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना जब गोरखपुर में बेटी को मिली तो उसने भी घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।

10 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
घटना की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।

11 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की दो बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी संचिता (30) ने नवंबर 2022 में बिहार के बाढ़ निवासी हरीश बागेश (31) से प्रेम विवाह किया था।

12 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
संचिता ने दिल्ली पर्ल अकादमी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी, जबकि हरीश ने जम्मू से एमबीए किया था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह डॉ. रामशरण के पास वाराणसी से फोन आया कि हरीश ने सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है।

13 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
डॉ. रामशरण वाराणसी जाने की तैयारी ही कर रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे संचिता ने घर की छत से छलांग लगा दी। डॉक्टर रामशरण आनन-फानन बेटी को विजय चौक स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

14 of 14
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
बताया जा रहा है कि हरीश पांच जुलाई को गोरखपुर से अपने घर पटना जाने के लिए कहकर निकला था, लेकिन उसी रात आठ बजे वह सारनाथ के एक होटल में रुक गया। रविवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें