फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: दस साल की दोस्ती... शादी के बाद दो साल में ही आत्महत्या; सबके जेहन में घूम रहा है बस ये एक सवाल

Mon, 08 Jul 2024 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में बिस्मिल पार्क के सामने रहने वाले शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी और दामाद ने कुछ घंटों के अंतराल पर खुदकुशी कर ली। दामाद की लाश रविवार सुबह सारनाथ के होटल में फंदे से लटकती मिली। इसकी सूचना जब गोरखपुर में बेटी को मिली तो उसने भी घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

2 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की दो बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी संचिता (30) ने नवंबर 2022 में बिहार के बाढ़ निवासी हरीश बागेश (31) से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

3 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
संचिता ने दिल्ली पर्ल अकादमी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी, जबकि हरीश ने जम्मू से एमबीए किया था।

4 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले डॉ. रामशरण श्रीवास्तव की बेटी संचिता शरण और दामाद हरीश की खुदकुशी की खबर से हर कोई हतप्रभ है।
विज्ञापन

5 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
संचिता और हरीश ने नवंबर 2022 में प्रेम विवाह किया था। दोनों 2013 से ही एक-दूसरे को जानते थे और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक साथ की तस्वीरें शेयर करते थे, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आते थे।
विज्ञापन

6 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : insta/@sanchitasharan17
तो फिर ऐसा क्या हुआ कि शादी के दो साल भी नहीं बीते और दोनों को खुदकुशी करनी पड़ी। यही सवाल सबके जेहन में घूम रहा है, जिसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन

7 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
डॉ. रामशरण के तीन बच्चों में बड़ा बेटा सचित शरण (34) बंगलूरू में पढ़ाई और छोटी बेटी आस्था हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करती है।

8 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
संचिता दूसरे नंबर की थी। उसने पर्ल अकादमी दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। 

9 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
पढ़ाई के दौरान उसकी पटना बाढ़ निवासी हरीश बागेश से दोस्ती हुई। हरीश ने जम्मू से बीकॉम और एमबीए की पढ़ाई की। कुछ दिन तक उसने कई प्राइवेट बैंकों में भी काम किया। 

10 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
उसकी अंतिम नौकरी एचडीएफसी बैंक में थी, जिसमें जनवरी 2024 तक उसने फील्ड वर्क किया था। इसके बाद उसने काम छोड़ दिया। तब से हरीश संचिता के साथ सिविल लाइंस स्थित बिस्मिल पार्क के सामने डॉ. रामशरण श्रीवास्तव के घर में रह रहा था।

11 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
काम को लेकर तनाव में थे दोनों
बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही हरीश और संचिता नौकरी को लेकर काफी तनाव में थे। हरीश ने मुंबई से लेकर कई जगहों पर निजी बैंकों में काम किया लेकिन कहीं वह टिक नहीं पाया। 

12 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
वहीं संचिता भी नौकरी के लिए इधर-उधर प्रयास कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच नोक-झोंक भी हो रही थी। 

13 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
सूत्रों के अनुसार, हरीश पांच जुलाई को नाराज होकर घर से निकला था। उसने जाते समय बताया था कि वह पटना अपनी बहन से मिलने जा रहा है, लेकिन वह वाराणसी के सारनाथ निकल गया।

14 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
ऑनलाइन बुक किया था होम स्टे
हरीश ने एक वेबसाइट की मदद से सारनाथ में अटल नगर कॉलोनी, मवइयां स्थित एक होम स्टे बुक किया था।

15 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
पुलिस की पूछताछ में होम स्टे संचालक ने बताया कि एक एप के माध्यम से हरीश ने कमरा नंबर-202 बुक किया था। 

16 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : Instagram/@sanchitasharan17
पांच जुलाई की रात वह अपने कमरे में आया था। हरीश के रिश्तेदार पांडेयपुर निवासी राजू कुमार रविवार की सुबह होम स्टे में आए और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया।

17 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा न खुलने पर उन्होंने संचालक को सूचना दी। संचालक ने रोशनदान से झांक कर देखा तो हरीश पंखे के हुक से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन

18 of 18
Love Couple Suicide - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर आई और दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतरवाई। उसके कमरे से पुलिस को गांजा, सिगरेट, लाइटर, पर्स और मोबाइल मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें