उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के भानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला पति का शव घर ले जाने के लिए अपनों के सहयोग और वाहन के इंतजार में पांच घंटे तक बेबश बैठी रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के भय से लोग सहयोग करने से कतराते रहे। अस्पताल से शव घर ले जाने के लिए कोई वाहन चालक भी तैयार नहीं हो रहा था। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को एक वाहन से बैड़वा समय माता मंदिर के पास घाट पर ले जाया गया, जहां जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
सा
- फोटो : PTI
जानकारी के मुताबिक मृतक सप्ताह भर पूर्व बाहर से आया था। तभी से उसकी तबीयत खराब थी। लेकिन उसने अपनी जांच नहीं कराई। शुक्रवार की सुबह हालत ज्यादा खराब होने पर महिला अपने पति को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंची।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब तक जिला अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन पहुंचता। उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
परिवार में कोई और पुरूष सदस्य मौके पर मौजूद न होने के चलते महिला को लोगों की मदद और वाहन के लिए पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। सीएसची अधीक्षक डॉ.सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही प्रशासन को अवगत करा दिया गया था।