फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक कमजोरी से टूट रहे पति-पत्नी के रिश्ते, हकीकत सामने आने पर दर्ज हो रही एफआईआर

Fri, 05 Mar 2021 06:06 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
नशे की लत और दूसरों से आगे निकलने की होड़ में बढ़ते तनाव से शारीरिक कमजोरी आ रही है। इसका असर पति-पत्नी के रिश्तों पर पड़ रहा है। मामला चिकित्सक, फिर थाने तक पहुंच रहा है। हाल के महीनों में गोरखपुर में ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं। शारीरिक रूप से कमजोर एक पुरुष के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में पत्नी ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि धोखाधड़ी करके शादी रचाई गई है। सुहागरात के दिन ही शारीरिक कमजोरी पकड़ में आ गई।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
जानकारी के मुताबिक, समाज में आज भी शादी तय करने से पहले उसके कामकाज, घर परिवार को ही लोग देखते हैं। हिचक आज भी इतनी है कि कोई भी यौन संबंधों पर बात करने से बचते हैं। इसकी जानकारी तभी होती है जब शादी हो जाती है। ऐसे में पहले तो पति इस कमी को बताने से बचता है। जब हकीकत सामने आती है तो तमाम लोग समझौता कर साथ रहने को मजबूर हो जाते हैं। कुछ मामले में लड़कियां मुखर होकर विरोध करती हैं। इससे विश्वास का रिश्ता दरक जाता है। अलग-अलग राह चुनना पड़ता है। अब के दौर में रिश्ता तोड़ने के मामले ज्यादा आ रहे हैं। तलाक के आवेदन हो या फिर थाने पहुंचकर इस बात के लिए तहरीर देना महिलाएं बेहिचक अपनी बातों को रख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
केस एक
19 फरवरी को रामगढ़ताल थाने में एक महिला ने जालसाजी का केस दर्ज कराया। बताया कि सुहागरात के दिन उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। यह जानने के बाद महिला ने डॉक्टर से संपर्क किया। पहले तो पति इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था लेकिन फिर उसे जाना पड़ा। उसकी परेशानी इतनी बढ़ चुकी थी कि डॉक्टर ने कहा कि इसके ठीक होने की कोई गारंटी नहीं है। इसके बाद टूटे रिश्ते को लेकर महिला थाने पहुंची और सच्चाई छिपाकर कर जालसाजी कर शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

केस दो
जनवरी में भी कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया। इसमें एक सरकारी कर्मचारी पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगा। इस मामले में पहले केस को दबाने की कोशिश की गई लेकिन जब महिला साथ में रहने से पूरी तरह से इनकार कर दी तो घरवाले भी पीछे हट गए। कुछ संभ्रात लोगों के बीच में पंचायत हुई और रिश्ते को खत्म करने के लिए तलाक का फैसला लिया गया। दोनों कोर्ट पहुंचे हैं और तलाक लेकर अपने रिश्ते को अलग कर चुके हैं।

केस तीन
नवंबर में बस्ती की एक लड़की की शादी गोरखपुर के तारामंडल निवासी इंजीनियर से हुई थी। सुहागरात के दिन ही पति के शारीरिक कमजोरी की जानकारी हुई। एक महीने तक किसी तरह साथ रही और फिर मायके चली गई। मायके वालों ने रिश्ता तोड़ने के लिए संपर्क किया तो पति तैयार नहीं था। बाद में दोनों परिवार के रिश्तेदार बीच में आए तो शादी को तोड़ने पर फैसला हो गया। कोर्ट में दोनों ने तलाक के लिए आवेदन किया और प्रक्रिया के तहत फरवरी में दोनों को तलाक मिल गया।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शारीरिक कमजोरी की मुख्य वजहें
  • टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होना
  • स्टेमिना में कमी आना
  • नपुंसकता
  • अधिक आयु होना
  • तनाव व चिंता से ग्रसित होना
  • दीर्घकालिक रोग, जैसे - डायबिटीज व हृदय रोग होना
  • नशे की आदत का अत्याधिक होना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के कई मामले रोजाना ही ओपीडी में सामने आते हैं। सबसे पहले हिचक को छोड़ना होगा ताकि मरीज डॉक्टर के पास पहुंचकर अपने मर्ज के बारे में खुलकर बता सके। समय से इलाज शुरू होने पर इसका इलाज पूरी तरह से संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें