फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम अपडेट: प्री-मानसून की झमाझम बारिश से डूबा शहर, तस्वीरों में देखें नजारा

Thu, 20 May 2021 07:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में प्री-मानसून की झमाझम बारिश में ही शहर के निचले इलाके पानी में डूब गए। जलभराव न होने देने के लिए शहर के नालों का सफाई अभियान बहुत असरदार नहीं दिखा। कई इलाकों में तो घुटनों तक पानी भरा रहा। नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन चोक नालों को साफ करने में लगी रही। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया और जलभराव दूर कराने के लिए कई जगह पंपसेट लगवाए। जिन इलाकों में पंपसेट लगे हुए थे, उन सभी को लगातार चलाते रहने का निर्देश दिया। बुधवार रात से लेकर गुरुवार को तकरीबन नौ बजे तक गोरखपुर में करीब 80 मिलीमीटर बारिश हो गई। मौसम विज्ञान के मुताबिक बारिश की यह मात्रा भारी वर्षा की श्रेणी में आती है। बारिश से गीताप्रेस रोड, लालडिग्गी चौराहा, साहबगंज मंडी, दाउदपुर, दक्षिणी बेतियाहाता, नौसड़, गोलघर काली मंदिर, सिविल लाइंस, तारामंडल रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बुद्ध नगर रुस्तमपुर समेत शहर के विभिन्न निचलने इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं नाला चोक होने की वजह से सड़कों पर काफी देर तक पानी भरा रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम चोक नालों को साफ करती रही।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
पंप लगवाकर नगर आयुक्त ने दूर कराया जलभराव
जिन जगहों पर पर पानी ज्यादा लगा हुआ है वहां नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने तत्काल अस्थायी पंप लगवाकर जलभराव कम कराया। इसके अलावा स्थायी रूप से लगाए गए पंप वाले स्थानों का निरीक्षण भी किया और जहां जलभराव था तथा पंप लगे थे, वहां पंपों को चालू कराया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सह प्रभारी वाहन अशोक सिंह समेत क्षेत्रीय सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।


 

4 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
इन स्थानों पर पंप लगाकर बनाई गई पानी निकासी की व्यवस्था
धर्मशाला ओवर ब्रिज, भेडियागढ़ अभयनन्दन स्कूल, श्री बघेल पूर्व पार्षद के आवास के पास विष्णुपुरम, ओमनगर, मिश्रा पेट्रोल पंप, एल्युमिनियम फैक्ट्री रोड, अशोक नगर आरा मशीन के पास, शाहपुर हरिजन बस्ती, सेंट्रल बैंक तिराहा, साकेत नगर, चक्सा हुसैन, नूरी मस्जिद, कपिला ट्यूटोरियल जनप्रिय विहार, हाईडिल कालोनी निकट शनिदेव मंदिर, नगर विधायक के आवास के पास दाउदपुर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
नाला सफाई का काम भी किया गया तेज
गुरुवार सुबह नगर निगम की टीम ने नाले-नालियों की सफाई का काम भी तेज कर दिया। बृहस्पतिवार को बैंक रोड, विजय चौराहा, सुमेर सागर पुलिया, कालेपुर स्थित बड़ा नाला, थवई का पुल, बेतियाहाता, मोगलहा शब्तादीपुरम, हजारीपुर, सूर्यनगर कालोनी कूड़ाघाट, सूर्यकुण्ड धाम नगर माधोपुर रोड, थवई का पुल, गोरखनाथ मेन रोड, बैंक रोड, विजय चैक, पार्क रोड बेतियाहात, तीन घर पुलिया आदि बड़े एवं मझौले नाले की सफाई कराई गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें