फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर बना शिमला, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.7

Wed, 19 Jan 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप ऐसा है कि गोरखपुर शिमला बन गया है। बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो शिमला के न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री के करीब-करीब बराबर रहा। वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में गोरखपुर ने शिमला और मसूरी को पीछे छोड़ दिया। शिमला का अधिकतम तापमान 15.3 तो गोरखपुर का 12.5 रहा।

वहीं मंगलवार को पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं होने और पछुआ हवा चलने की वजह से कंपकपी छूटती रही। लगातार तीसरे दिन शहर शीत दिवस (कोल्ड-डे ) की आगोश में रहा। पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में पिछले तीन दिनों से ठंड का कहर है। मंगलवार को भी सुबह, घने कोहरे के बीच हुई। शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य के आसपास थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
दिन चढ़ने के बाद विजिबिलिटी थोड़ी बेहतर तो हुई, लेकिन पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। निचले वायुमंडल से कोहरा छंटकर ऊपरी वायुमंडल में पहुंच गया। ऐसे में पूरे दिन धुंध छाई रही। करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से पूरे दिन गलन बनी रही। अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले (12.6) गिरकर 12.5 पहुंच गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान

गोरखपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम (6.7 डिग्री) दर्ज किया गया। वही शिमला में न्यूनतम तापमान (6.6 डिग्री)  सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा ।

 

4 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

24 तक राहत के आसार नहीं, बारिश की भी संभावना

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 24 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास ही रहेगा। पूरे दिन गलन बनी रहेगी। 20 से 23 जनवरी के बीच बूंदाबांदी की भी संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। ऊपरी और निचले वायुमंडल में तेज पछुआ हवा चल रही है। इसकी वजह से मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। जम्मू कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार को गोरखपुर के ऊपर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 22 और 23 जनवरी को गोरखपुर में बूंदाबांदी की संभावना है।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान

  • गोरखपुर-6.7
  • शिमला-6.6
  • मसूरी-4.7
  • देहरादून-7.8
  • लखनऊ-4.5
  • वाराणसी-5.0
  • कानपुर-2.6
  • पटना-8.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें