कोरोना महामारी की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुजुर्ग और बीमार लोगों की तलाश नए सिरे से की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। संक्रमित मिलने पर बुजुर्गों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अगर होम आइसोलेशन की स्थिति रहेगी तो डॉक्टरों की टीम देखभाल करेगी।