फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को अफसर बनाने का सपना रह गया अधूरा, हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या

Sun, 23 Feb 2020 06:36 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 5
रोते- बिलखते हेड कांस्टेबल राम निवास राय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार गांव में शनिवार की देर रात हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी ने छत की एक ही कुंडी में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल बेटी को अफसर बनाना चाहते थे, बेटी के इस कदम से उनका ख्वाब अधूरा रह गया। 
विज्ञापन

2 of 5
santkabir nagar news - फोटो : अमर उजाला
बाहिलपार निवासी जगदीश राय (80 वर्ष) के तीन बेटों में दूसरे बेटे रामनिवास राय कुशीनगर जिले में डायल 112 में तैनात हैं। उनकी पत्नी वंदना राय और बेटी सौम्या राय ने शनिवार की रात घर के कमरे में छत की कुंडी से लटककर जान दे दी। दोनों की मौत ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल रामनिवास राय ने उच्च शिक्षा और अधिकारी बनाने के लिए बेटी के पालन-पोषण में कमी नहीं की। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल खलीलाबाद से कराई। सौम्या इस समय गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर हुमायुंपुर में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी।

4 of 5
सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
ननिहाल पक्ष के एक रिश्तेदार ने बताया कि रामनिवास राय मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति होने के कारण अपनी कमाई पूरे परिवार पर खर्च करते थे। घर में अन्य लोगों से पारिवारिक विवाद के चलते बेटी सौम्या राय और पत्नी वंदना ऐसा कदम उठा लेंगी यह रामनिवास राय को नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते- बिलखते हेड कांस्टेबल राम निवास राय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मृतक वंदना राय की बड़ी बहन का कहना था कि सौम्या आगे चलकर अफसर बनना चाहती थी। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें