फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईएएस के निधन पर कलेक्टर बिटिया ने की पिता की अंत्येष्टि, लोगों ने कहा- हर किसी को मिले ऐसी बेटी

Wed, 12 Aug 2020 09:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
1 of 5
पिता को मुखाग्नि देतीं डीएम अदिति सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के हापुड़ जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता व पूर्व आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह का रविवार सुबह लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। धनंजय प्रसाद सिंह मूल रूप से यूपी के बस्ती जिले के गांव मरवटीया के रहने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 5
hapur dm aditi singh - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने खुद गमगीन माहौल में पिता की चिता को मुखाग्नी दी। ये देखकर मौके पर मौजूद लोगों के आंखों में आंसू आ गए। लोगों ने कहा कि भगवान सबको अदिति की तरह बेटी दें। दिवंगत का अंतिम संस्कार गंगानगरी ब्रजघाट गंगा तट पर किया गया। इस घटना से मरवटीया गांव शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
डीएम हापुड़ के पिता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
डीएम अदिति सिंह के पिता रिटायर्ड आईएएस धनंजय प्रसाद सिंह(75 वर्ष) मूल रूप से जिला बस्ती के गांव मरवटीया के रहने वाले थे। जो पिछले काफी समय से हृदय व सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। छह अगस्त को उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

4 of 5
hapur dm aditi singh - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह उपचार के दौरान धनंजय प्रसाद सिंह का निधन हो गया। पिता की मौत से डीएम अदिति सिंह समेत परिजनों में मातम छा गया। दोपहर को दिवंगत शरीर पहले डीएम आवास पहुंचा, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी को देखकर भावुक हुईं डीएम - फोटो : अमर उजाला
करीब दो बजे पार्थिव शरीर गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंचा। जहां कोई भाई न होने के चलते डीएम अदिति सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज से सभी धार्मिक कर्मकांड पूरे कर पिता की चिता को मुखाग्रि दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें