ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
बताया गया कि पार्थिव शरीर बंगलुरु के सेना अस्पताल में है, अंतिम संस्कार भोपाल में होगा। उधर शहीद के चाचा व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि वरुण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने परिवार के सभी सदस्य भोपाल पहुंच रहे हैं। परिवार के कई सदस्य विदेश में हैं। वे लोग बृहस्पतिवार को भोपाल पहुंच जाएंगे। शहीद का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सेना की जहाज से भोपाल पहुंचेगा। वहां शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के साथ बिताए गए पलों को याद कर उनके गांव के हमजोली मित्र पहले तो फफक पड़े, फिर संभल कर उनके शौर्य पर अभिमान जताते हुए कहने लगे, वह कभी मर नहीं सकते। उनकी यादों में शहीद वरुण अमर रहेंगे।