फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों से गुलजार हुआ गोरखपुर चिड़ियाघर, ऐसे हुआ सबका स्वागत

Thu, 11 Feb 2021 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में लंबे समय से चिड़ियाघर का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार को विनोद वन से दो चीतल और हॉग डियर (पाढ़ा) वन्य जीव प्राणि उद्यान में ला दिया गया। धीरे-धीरे अब बाकियों को भी लाया जाएगा। वन विभाग ने इन्हें लाने के किए चार पिंजड़े विनोद वन में लगा दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में बृहस्पतिवार से वन्यजीव आने शुरू हो गए हैं। अभी विनोद वन में संरक्षित अजगर, राष्ट्रीय पक्षी मोर और रोज रिंग पैराकीट भी यहां लाए जाएंगे। बुधवार से ही विनोद वन में पिंजड़े लगा दिए गए थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
योजना, बुधवार की ही थी लेकिन पिंजड़े में नहीं आ पाने की वजह से इन वन्य जीवों को नहीं लाया जा सका। अभी दोपहर बाद तक बड़े बक्शे में बंद तीन अजगर, पिजड़े में रखे रोज रिंग पैराकीट और मोर को भी विनोद वन परिसर से प्राणी उद्यान में लाया जा सकता है।

4 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
कुल 40 वन्य जीवों को लाया जाएगा। इसके बाद लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से वन्य जीव लाना शुरू होगा। सभी 15 से 21 दिन क्वारंटीन होने के बाद प्राणी उद्यान में बने बाड़ों में रखे जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज से जानवरों को लाना शुरू कर दिया गया है। सुबह 3 वन्य जीव लाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें