फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गोरखपुर में झमाझम बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Tue, 20 Jul 2021 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार की सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। जिससे शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है। वहीं सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। 

गौरतलब है कि सोमवार को पूरे दिन मौसम काफी सुहाना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री ही अंतर रहा। दिन में रात की ठंडक जैसा एहसास हुआ। दरअसल राजस्थान के अलवर और बीकानेर के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बना। जिसके बाद विभिन्न राज्यों से होते हुए टर्फ लाइन पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से होकर पूर्वांचल होते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए असम जा रही है। इसका पूर्वी सिरा हिमालय के तराई क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इसकी वजह से अगले दो-तीन तक पूर्वांचल के ऊपर बादल छाए रहने की संभावना है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
जलभराव से मुसीबत
गोरखपुर में लगातार झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर दी। लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव परेशानी का कारण भी बन गया। 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बारिश के कारण दाउदपुर, रुस्तमपुर, सिविल लाइंस स्कूल रोड, धर्मशाला पुल के नीचे, सुमेर सागर रोड, विजय चौराहा, बैंक रोड, जिला अस्पताल रोड, लालडिग्गी, गीताप्रेस रोड, तारामंडल रोड, आजाद नगर पूर्वी, बुद्ध विहार समेत शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। 

4 of 5
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
दुकानों में भरा पानी
राप्तीनगर इलाके में बारिश का पानी दुकानों के अंदर भर गया। इससे दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। यही हाल साहबगंज बाजार और गीता प्रेस रोड का भी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
किसानों के चेहरे खिले
बारिश से नर्सरी और फसल को भी संजीवनी मिली है। जिससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से भरे खेतों में किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें