फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: तेज गर्जन के साथ आसमान में छाए बादल, मौसम हुआ सुहाना, देखें तस्वीरें

Thu, 07 May 2020 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम ने बृहस्पतिवार को फिर से करवट बदल ली। सुबह चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई। अचानक आसमान में घने-काले बादल छा गए। बारिश नहीं हुई, लेकिन धूप पूरी तरह खत्म हो गई। साथ ही रह-रहकर बादलों की तेज गर्जन सुनाई देने लगी।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
आसमान में छाए घने और काले बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढक लिया। जिसके चलते धूप का नामोनिशान नहीं रहा। कुछ ही देर में हवाओं में भी ठंडक आ गई, रफ्तार भी बढ़ गई। हालांकि, गहरे काले बादलों को देखकर लग रहा है कि बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले तेज गर्जन के साथ मंगलवार को झूमकर बारिश हुई थी। बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया था। वहीं बिजली विभाग ने एहतियातन कुछ समय के लिए बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी थी।

4 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि थोड़ी देर बारिश के बाद आसमान साफ हो गया था और सूरज निकल आया था। पूरे दिन मौसम साफ बना रहा, लेकिन शाम को फिर से मौसम एकाएक बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की वजह से पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश हो रही है। उत्तराखंड से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से बृहस्पतिवार को गोरखपुर एवं आसपास हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें