फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बन रहा 'कोरोना हब', अब तक मिल चुके हैं 96 संक्रमित

Wed, 06 May 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : social media
गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। यहां अभी तक 96 कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं। कोरोना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।  बीते चौबीस घंटे में यहां सिद्धार्थनगर में 13, संतकबीर नगर में चार, बस्ती में चार और कुशीनगर में दो नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
मंगलवार सुबह सिद्धार्थनगर में 10 और शाम को 3 नए कोरोनो संक्रमित मिले हैं। यह लोग उन्ही क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे जहां से पहले ही दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। बाहर से लौटने वाले लोगों को जिला प्रशासन क्वारंटीन हाउस में रख रहा है।

एक मई को महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज क्वारंटीन हाउस में महाराष्ट्र से आया एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। वहीं सिद्धार्थनगर शहर स्थित गंगा पब्लिक स्कूल में भी कौशांबी से लौटा दूसरा व्यक्ति कोरोना वायरस पाया गया था। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुशीनगर अभी तक ग्रीन जोन में था लेकिन 24 घंटे के अंदर यहां भी दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को यहां कानपुर से आई एक छात्रा कोरोना संक्रमित मिली थी, इसके बाद बुधवार सुबह  पश्चिम बंगाल से लौटा एक 24 साल का युवक कोरोना संक्रमिल मिला है। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

4 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
बुधवार बस्ती में भी चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने की है। ये सभी मजदूर मुंबई से आए थे और हर्रैया में क्वारंटीन थे। अब इन्हें मुंडेरवा स्थित एलवन अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में अब तक 35 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
संतकबीरनगर जिले में मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह चारों देवबंद से आए मगहर के रहने वाले छात्र के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना मरीजों की संख्या

जिला                  मरीज

गोरखपुर-            03
देवरिया-              02
महराजगंज -        07
कुशीनगर-           02
बस्ती-                 35
संतकबीरनगर-    32
सिद्धार्थनगर-       15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें