फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: तेज पछुआ हवाओं ने उड़ाए बादल, धूप खिली तो शहरवासियों ने उठाया मेले का भरपूर आनंद

Sat, 06 Feb 2021 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह ना तो कोहरा हुआ और न ही गलन रही। दिन चढ़ने के साथ ही चटख धूप निकल आई। जिससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम के इस बदले मिजाज की वजह से शहर के सड़कों, बाजारों व पार्कों में रौनक बढ़ गई है। खासतौर पर गोरखनाथ मेले में शहरवासियों की काफी भीड़ देखने को मिली। धूप खिलने के बाद लोगों ने मेले का खूब आनंद उठाया। 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम विशेषज्ञों ने गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश पर शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। लेकिन करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने बादलों को उड़ा कर बिहार की ओर लेकर चले गए। इसकी वजह से शनिवार को गोरखपुर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया।

4 of 5
मेले में लगे झूले का आनंद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ होता गया और तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से कम ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब हे कि शुक्रवार को कोहरे से थोड़ी निजात मिली। सुबह मौसम कुछ हद तक साफ था। लेकिन कुछ देर बाद ही बादल ने डेरा डाल दिया। पूरे दिन थोड़ी ठंड महसूस होती रही। न्यूनतम के अलावा अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम को बूंदाबांदी भी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें