फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में धूप का आगाज, तपिश पर पछुआ हवा का पहरा

Tue, 17 Jan 2023 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 4
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में तीन दिनों से मौसम के करवट लेने का सिलसिला बरकरार है। गत शनिवार को चटख धूप निकलने के बाद रविवार को जहां सूरज बादलों में छिपा रहा वहीं सोमवार को फिर धूप से सप्ताह का आगाज हुआ। कोहरे को चीरकर सूरज की किरणें जमीन पर पहुंची तो अधिकतम पारा भी डेढ़ डिग्री ऊपर चढ़ा।

 
विज्ञापन

2 of 4
गोरखपुर में ठंड से राहत - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई सर्द पछुआ हवाओं ने धूप की तपिश थोड़ी कम कर दी। शाम होते ही गलन बढ़ गई । सोमवार को अधिकतम पारा 19.2 और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
गोरखपुर में ठंड से राहत - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के बाद दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मगर, पछुआ हवा चलने की वजह से शाम को फिर गलन बढ़ जाएगी। इस दौरान न्यूनतम पारा भी कम रहेगा। अगले सप्ताह मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
गोरखपुर में ठंड से राहत - फोटो : अमर उजाला।
24 से 26 जनवरी के बीच गरज के साथ हल्की व मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद वायुमंडल में छाया कोहरा, छंट जाने की उम्मीद है। इससे धूप और चटख होगी। अधिकतम पारा चढ़ेगा और दिन में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम के बाद ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें