फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 45 मिनट की बारिश से पूरा शहर हुआ जलमग्न, बादल की गरज ने उड़ाए लोगों के होश

Tue, 15 Sep 2020 09:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में सोमवार दोपहर बाद आकाश में एकाएक काले काले बादल छा गए। झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन इस दौरान लगातार बिजली कड़कने की आवाज ने लोगों के दिलो दिमाग में दहशत भर दिया। इस दौरान बिजली कुछ ऐसे चमक और गरज रही थी कि लग रहा था कि पास ही कहीं बिजली गिरी हो। जिले में कई स्थानों पर बिजली गिरने की घटना भी हुई, जिसमें दो की मौत भी हो गई। उधर, करीब आधे-पौन घंटे की बारिश में शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
दोपहर में जिस वक्त बारिश हुई उस वक्त जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट समेत करीब करीब सभी दफ्तरों के अलावा बाजारों में लोगों की खूब आवाजाही थी। आधे पौन घंटे में ही करीब 25 मिलीमीटर बारिश से जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, गोलघर, टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के पास, दाउदपुर समेत विभिन्न स्थानों पर पानी भर गया। बारिश खत्म होने के कुछ देर बाद तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि करीब एक घंटे के बाद अधिकांश स्थानों से पानी निकल गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मौसम हुआ सुहाना
झमाझम बारिश से पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। रविवार को जहां हीट इंडेक्स 47 डिग्री के आसपास था, वह सोमवार को कम होकर मात्र 35 डिग्री रह गया। वहीं करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवा ने उमस भरी गर्मी से राहत दी।

4 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लोगों ने झेली मुसीबत
बारिश करीब एक बजे के आसपास शुरू हुई। इस दौरान अधिकांश लोग विभिन्न काम से बाहर निकले हुए थे। एकाएक बारिश शुरू होने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलें भी झेलनी पड़ी। एम्स में इलाज कराने के बाद वहां से बाहर निकले लोगों को काफी दिक्कत हुई क्योंकि आसपास कहीं भी सड़क किनारे बारिश से बचने की कोई जगह नहीं थी। हालांकि कुछ लोग एम्स के पास ठेला खोमचा लगाए दुकानदारों के पॉलिथीन शेड के नीचे खड़े होकर बारिश से बचने की कोशिश करते रहे। कुछ ऐसा ही हाल शास्त्री चौक और गोलघर आदि इलाकों में दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को दोपहर में बिहार की ओर से एक के पीछे एक लगातार तीन सिस्टम आया। इसकी वजह से गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में बादलों का तापमान लुढ़क गया। इस स्थिति की वजह से ऊपरी बादलों के ऊपरी और निचले छोर में के बीच करीब 10 लाख वाट बिजली पैदा हुई। और काफी बिजली के गरजने और चमकने की घटना हुई। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी सूचना है। वहीं दक्षिण पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से मंगलवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें