फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मौसम ने बदली करवट, निकल आए गर्म कपड़े, धूप खिली फिर भी लुढ़का पारा

Thu, 27 Feb 2020 01:47 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • फरवरी में दिन में कम तापमान का पांच साल का रिकार्ड टूटा
  • बारिश ने बढ़ा दी ठंड, पछुवा हवा से बढ़ गई गलन
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur weather - फोटो : gorakhpur cold weather
गोरखपुर में झमाझम बारिश और पछुवा हवा ने फिर से ठंड बढ़ा दी। गर्म कपड़े फिर से निकालने पड़ गए। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। वहीं गुरूवार को धूप निकलने के बाद भी गलन महसूस हो रही है। इससे फरवरी में दिन में कम तापमान का पिछले छह साल का रिकार्ड टूट गया। इसके पहले 2015 में पारा गिरकर 21.3 डिग्री पहुंच गया था। वहीं 2014 में अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
फरवरी में सामान्य अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री होता है, लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री लुढ़क गया। दिन का तापमान छह डिग्री कम होने और करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से पूरे दिन ठंड महसूस होती रही।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दिन में सूरज के बादलों की ओट में रहने से भी ठंडक बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इस बार फरवरी में तापमान काफी ज्यादा असामान्य रह रहा है। बारिश भी ज्यादा हुई है। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में यह गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुछ यूं रहा पिछले वर्ष के फरवरी में दिन में कम तापमान का रिकॉर्ड
2014- 15.7 डिग्री
2015- 21.3 डिग्री
2016- 23.2 डिग्री
2017- 22.6 डिग्री
2018- 22.8 डिग्री
2019- 21.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को अधितम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री था। वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों  के अनुसार गुरूवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। 5 से 18 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें