वाणिज्य कर विभाग का 72वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को जीएसटी में पंजीयन के फायदे बताने के साथ विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गईं। वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों ने गीत, संगीत और कविता पाठ से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
बुधवार को वाणिज्य कर भवन तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम की एडिशनल कमिश्नर शेषमणि शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर उसके प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की गई। इसके बाद उन्होंने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में पंजीयन से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। बताया कि इसमें पंजीयन से व्यापार करना काफी आसान हो गया है। साथ ही व्यापारियों की अधिकांश समस्याएं ऑनलाइन ही हल कर दी जाएंगी।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं ने गीत, संगीत कविता पाठ किया। वहीं समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में विनय कुमार गौतम, हिम्मत सिंह, अमित कुमार सिंह, राजेश सिंह, विनय कुमार पांडेय, जयंत सिंह, रवीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
देखें दिनभर की हलचल...
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अमिताभ ओझा ने कहा कि भारत सरकार पेपरलेस कार्य संस्कृति पर विशेष जोर दे रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में ई-टेंडरिंग एवं ई-टिकटिंग का कार्य पहले से ही हो रहा है। अब रेलवे ई-ऑफिस की तरफ बढ़ रहा है। यह समय की जरूरत है, जिसके तहत सभी कार्य कंप्यूटर पर किए जाएंगे।
वरिष्ठ उप महाप्रबंधक बुधवार को महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में राजभाषा विभाग की ओर से कार्यालयी कार्य में ‘ई-टूल्स की उपयोगिता’ विषय पर कार्यशाला हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी कार्यालयों में तकनीक का इस्तेमाल तेजी के साथ बढ़ रहा है। उप महाप्रबंधक (सामान्य) आनंद ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चरण में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय व लखनऊ मंडल में ई-आफिस लांच की जानी है।
वरिष्ठ अनुवादक श्याम बाबू शर्मा ने पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-आफिस की जानकारी दी। सहायक सचिव जन परिवेदना एसएन चौधरी ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 5
छोटे बच्चों ने भी शांति के लिए मांगी दुआ।
- फोटो : अमर उजाला
मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर चिंगी शहीद के करीब सैकड़ों बच्चों ने अपने हाथों में अल्लाह पाक की बारगाह में उठाकर नई दिल्ली में जारी फसाद थमने व अमन, एकता व भाईचारा कायम रहने के लिए दुआ मांगी। सदर मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि यह मुल्क हमारा है। यहां के लोग हमारे हैं। यहां अमनो अमान व भाईचारा कायम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने भी अमन की दुआ मांगी।
शम्सी ने कहा कि ऐसे हालात में हर देशवासी का फर्ज है कि मुल्क की फि जा में अमन कायम करें। फसाद से मुल्क व आम इंसानों का नुकसान होता है। इस दौरान बेलाल, तौसीफ, फैज अहमद, फैजान अहमद, हारिस, हेसाम, हसनैन रजा, अरसिया, तस्मिया, जेबा, खुशी, अंजला, अहाना, हया, आयशा, शकीना, मो. दानिश, मो. अफान सहित बहुत सारे बच्चे मौजूद रहे। इसी तरह नौजवान भारत सभा और दिशा छात्र संगठन की तरफ से गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने दिल्ली व अलीगढ़ में सीएए व एनपीआर के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान बवाल पर पुलिस को घेरा। कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से दिक्कत हुई है। दिशा छात्र संगठन के राजू ने कहा कि पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के शाहीन बाग समेत देश के कई हिस्सों में सीएए, एनपीआर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन हो रहा है। सरकार की शह पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सख्ती की जा रही है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली में माहौल गड़बड़ हो गया है। इस दौरान मनोरमा, प्रतिभा, अंजली, मुकेश, धीरज, राजकुमार, दीपक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
मानव उत्थान सेवा समिति के गोरखपुर शाखा की ओर दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन का आयोजन चंपा देवी पार्क में किया जाएगा। 29 फरवरी को सम्मेलन की शुरुआत शाम छह बजे से होगी। जिसमें देश के विभिन्न तीर्थों, नगरों, महानगरों से पधारे हुए विद्वान संत, महात्मा, साध्वीजन, विद्वान वक्ता सत्संग और प्रवचन करेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सतपाल महाराज होंगे।
ये बातें बुधवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सम्मेलन के प्रबंधक हरि संतोषानंद ने कही। उन्होंने कहा कि महाराज बशारतपुर में नवनिर्मित आश्रम हंस मंदिर का लोकार्पण करेंगे। समिति एक अखिल भारतीय समाजसेवी तथा आध्यात्मिक संस्था है। एक मार्च तक चलने वाले सम्मेलन को लेकर चंपा देवी पार्क में वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था चंपा देवी पार्क में ही की जा रही है।
समिति के झांसी संभाग की प्रभारी अंबालिका बाई ने कहा कि हम सम्मेलन के प्रचार-प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस सम्मेलन में 35 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान गोरखपुर प्रभारी वीराबाई, महात्मा शरणानंद, सुधा बाई, मालिनी बाई, शालिनी बाई, संतोष कुमार यादव, मुन्ना सिंह, केपी श्रीवास्तव, परमेश्वर लाल श्रीवास्तव, उदय प्रताप गौर, धुरंधर चौहान आदि उपस्थित रहे।
आरोग्यम योग मंदिर (ट्रस्ट) की ओर से एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट कोर्स बुधवार को संपन्न हो गया। उक्त जानकारी संचालक डॉ. अनिल योगी ने दी। बताया कि काली मंदिर स्थित आरोग्यम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर संस्था की तरफ से युवाओं को जनसेवा एवं स्वरोजगार परक प्रेरणा देने के लिए एक्यूप्रेशर का सर्टिफिकेट कोर्स चलाया जाता है।
बुधवार को प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने युवाओं को सर्टिफिकेट बांटा। जिला प्रभारी हरिनारायण धर दूबे ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान डॉ. संजय सिंह, रघुवंश हिंदु, अनिल चावला, ममता श्रीवास्तव, रागिनी चौधरी, शालिनी गुप्ता, अजय यादव, अजीत कुमार, गणेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।